फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'Tiger' showing the Mayawati's farm house.

मायावती के फार्म हाउस पर दिखा बाघ!

Fri, 03 Oct 2014 12:50 PM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
'Tiger' showing the Mayawati's farm house.

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के मामन रोड स्थित फार्म हाउस (बाग) के पास बुधवार रात कथित रूप से एक बाघ के दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


फार्म हाउस आसपास स्थित चार गांवों के लोग दहशत में हैं। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने फार्म हाउस के पास बाघ को देखा है।

वहीं, सतर्कता बरतने के लिए चारों गांवों गयासपुर, हासमाबाद, कोलसेना और मामन में लाउडस्पीकर से ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं, वन विभाग ने इस संबंध में किसी सूचना से इंकार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार एक युवक को बाग वाली रोड पर बाघ दिखाई दिया। बाघ पर नजर पड़ते ही युवक वापस लौट गया और गांव वालों को खबर कर दी। बाघ की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन, फसल की सिंचाई कर रहे किसान डरकर वापस घर लौट आए। बाद में एहतियात के तौर पर गांव वालों ने जंगल में बाघ के होने का ऐलान मस्जिदों से कर दिया।

बढ़ी गांवों में चौकसी

'Tiger' showing the Mayawati's farm house.

चश्मदीद सुरेश ने बताया कि जानवर की खाल बाघ की तरह चितकबरी थी। स्थानीय निवासी दानिश ने बताया कि बाघ के डर से लोगों की रात जगते हुए कटी।

मामन निवासी महेश ने बताया कि बाघ की सूचना पुलिस को दी गई। रात करीब 10:30 बजे पुलिस वाले आए भी। हालांकि वह जानकारी लेने के बाद वापस लौट गए।

बाघ को लेकर चारों गांवों में सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। ग्रामीण बारी-बारी से गांव में पहरा दे रहे हैं। गांव वालों ने लाठी डंडे और देसी हथियारों का इंतजाम भी किया है।

सामाजिक वानिकी के संभागीय निदेशक अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। फिर भी टीम भेजकर मामले को दिखवाया जाएगा।

फार्म हाउस पर रहने वाले पाली गौतम ने बताया कि गांव वाले अफवाह फैला रहे हैं। बाघ आने की उनको कोई जानकारी नहीं हैं। शोर जरूर मचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed