फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tiger Memon calls mother before yakub's death

याकूब का भाई टाइगर बोला, बेकार नहीं जाएंगे परिवार के आंसू

Fri, 07 Aug 2015 02:13 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
Tiger Memon calls mother before yakub's death

मुंबई बम कांड के दोषी टाइगर मेमन ने कहा है कि वह याकूब को फांसी दिए जाने का बदला लेगा। टाइगर ने यह बात अपनी मां से की।

विज्ञापन


ईटी में छपी खबर के अनुसार बम कांड के 22 वर्षों बाद मुंबई पुलिस ने टाइगर मेमन की आवाज सुनी। टाइगर ने अपने भाई को फांसी दिए जाने से लगभग डेढ़ घंटे पहले ही अपनी मां और परिवार के लोगों से बात की थी। इस बातचीत के बाद पुलिस और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं।

खबर के अनुसार यह बातचीत तीन मिनट तक की गई। बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट भी पुलिस के पास मौजूद है। लेकिन पुलिस ने इस ट्रांसक्रिप्ट के होने की बात का खंडन किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टाइगर ने यह फोन 30 जुलाई की सुबह 5.35 बजे किया था। टाइगर ने सलाम वालेकुम के बाद फोन अपनी मां हनीफा को देने के कहा। बातचीत में उसने बार-बार याकूब के मौत का बदला लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में मां रोते हुए कहती है-"बस हो गया, पहले की वजह से मेरा याकूब गया अब और मैं नहीं देख सकती।"

इंटरनेट कॉल से की बात

Tiger Memon calls mother before yakub's death

खबर के अनुसार टाइगर ने मां की अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया और बदला लेने की बात दोहराई। इसके बाद हनीफा ने फोन एक अन्य सदस्य को दे दिया, उसे टाइगर ने बताया कि परिवार के आंसू बेकार नहीं जाएंगे।

मुंबई पुलिस का कहना है कि कॉल वाइस ऑवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए की गई। हालांकि कॉल के एक आईपी एड्रेस से दूसरे पर बदलते रहने के चलते पुलिस आईपी एड्रेस ट्रेस नहीं कर पाई।

बताया जा रहा है कि ट्रेस होने से बचने के लिए टाइगर ने केवल तीन मिनट बात करने के बाद फोन काट दिया। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है कि कॉल कहां से की गई है।

वहीं दूसरी महाराष्ट्र सरकार के एडिश्नल गृह सचिव केपी बख्‍शी इस वार्तालाप से अनजान दिखे पूछे जाने पर उन्‍होंने और डीजीपी ने कहा कि जानकारी नहीं हैं। हालांकि जांच एजेंसी इस कॉल के बाद से अलर्ट पर हैं, उन्हें लगता है कि डी कंपनी महाराष्ट्र या देश के अन्‍य भाग में धमाके करवा सकती है।

टाइगर के बदले याकूब को फांसी

Tiger Memon calls mother before yakub's death

मुंबई बम ब्लास्ट मामले में दोषी याकूब मेमन को फांसी पर चढ़ा दिया गया है,लेकिन मामले में असल दोषी टाइगर अब भी फरार है। वह भाई की मौत का बदला लेने की धमकी दे रहा है।

इससे पूर्व डी कंपनी में दाऊद का गुर्गा छोटा शकील भी धमकी देकर बदला लेने की बात कर चुका है। देश के कई दिग्गजों ने भी कोर्ट से गुहार लगाई थी कि याकूब को फांसी न दी जाए।

विरोध करने वालों में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी शामिल हो गए थे। लेकिन बाद में विरोध के कारण उन्होंने अपनी गलती मानी और ट्वीट हटा लिए।

इससे पूर्व एआईएमआईएम के नेता ओवौसी ने भी याकूब के फांसी का विरोध जताया था। लेकिन सारी मांगों को दरकिनार करते हुए कोर्ट ने याकूब की फांसी बरकरार रखी।

याकूब पर आरोप थे कि जिन वाहनों पर हथियार और बारूद प्लांट किए गए वह गाड़ियां उसी ने मुहैया करायी थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed