फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tiger memon arrested reported a pakistan news channel

पाक चैनल की खबर, टाइगर मेमन गिरफ्तार!

Thu, 03 Sep 2015 12:55 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
tiger memon arrested reported a pakistan news channel

मुंबई बम धमाके के दोषी टाइगर मेमन को पाकिस्तान में गिरफ्तार किए जाने की अफवाह बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब चली। टीवी चैनलों पर भी इसका काफी जिक्र हुआ। टि्वटर और फेसबुक पर मेमन से जुड़ी खबर की बाढ़ सी आ गई।

विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि पाक के जियो न्यूज चैनल ने एक खबर चलाई की कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लड़कियों को झांसे में फंसाने वाले फुरकान उर्फ टाइगर मेमन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने समझा कि यह मुंबई बम धमाके का आरोपी टाइगर मेमन है, जिसकी भारत सरकार को तलाश है।

गिरफ्तार शख्स निकला फुरकान उर्फ टाइगर मेमन

tiger memon arrested reported a pakistan news channel

कुछ चैनलों ने तो उसे डॉन टाइगर मेमन समझकर फुरकान उर्फ टाइगर मेमन की गिरफ्तारी की खबरें भी चला दीं। कुछ अंग्रेजी अखबारों की वेबसाइट पर खबर चलने लगी कि पाक की संघीय जांच एजेंसी ने कराची में मेमन के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बाद में पाक पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय मीडिया फुरकान को टाइगर समझ कर खबरें चला रहा है। उल्लेखनीय है कि टाइगर मेमन के भाई याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी गई थी।

दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के दोषी हैं। ये दोनों ही पाकिस्तान में छिपकर रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed