फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tiger kills a man in sundervan

..और पिता को जबड़े में दबाकर ले गया बाघ

Fri, 27 Jun 2014 08:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Jun 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
tiger kills a man in sundervan

पश्चिम बंगाल के सुंदरवन के वर्जित क्षेत्र में लोगों का प्रवेश करना एक बार फिर घातक साबित हुआ है। गुरुवार की सुबह यहां की एक झील में अपने बेटे और बेटी के साथ मछली पकड़ने गए सुशील मांझी नाम के व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर मार डाला।

विज्ञापन


बाघ सिर्फ हमला करने तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि वह मांझी को अपने जबड़े में दबाकर घने जंगल में ले गया।

सुंदर वन में किसी व्यक्ति पर बाघ के हमले का यह चौथा मामला सामने आया है।

बेटी जोर से चिल्लाई 'दादा बाघ'

tiger kills a man in sundervan

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक आंखों के सामने से अपने पिता पर बाघ के हमले को देखने वाले बेटे ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह बहन और पिता के साथ उसके गांव से करीब एक किमी दूर पर स्थित एक झील पर मछली पकड़ने गए थे। हालांकि इस क्षेत्र में मछली पकड़ना प्रतिबंधित है।

उन्होंने जैसी ही नाव में बैठकर जाल फेंकना शुरू किया उन्हें कुछ अजीब सी आवाज सुनाई दी तो वह जाल को छोड़ सुरक्षित स्‍थान की ओर जाने लगे कि तभी उसकी बहन जोर से चिल्लाई 'दादा बाघ'। और इसके बाद जो हुआ वह बेहद दुखद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबड़े में गर्दन दबा घने जंगल में ले गया

tiger kills a man in sundervan

ज्योतिष मांझी ने आगे बताया कि जैसे ही उन्होंने बाघ को अपनी ओर आते देखा तो उनका शरीर ठंडा पड़ गया और आवाज निकलना बंद हो गई।

ज्योतिष के अनुसार जब तक उन्हें अपने पिता को बचाने का होश आया तब तक बाघ उन्हें मार चुका था। लेकिन कुछ ही क्षणों में भाई-बहन ‌हिम्मत कर डंडा लेकर बाघ की ओर दौड़े और बाघ को मारने का प्रयास किया लेकिन बाघ ने 'दादा' को नहीं छोड़ा।

इसके बाद बाघ उनके पिता की गर्दन को अपने जबड़े में दबाकर घने जंगल में ले गया।

विज्ञापन

नहीं मिली पिता लाश

tiger kills a man in sundervan

उनके अनुसार बाघ को पिता के साथ जंगल में जाते देख उन्होंने कुछ ही दूर पर मौजूद अन्य लोगों को आवाज दी फिर उनके साथ जंगल में जाकर अपने पिता की तलाश की लेकिन काफी दूर तक ढूंढने के बाद उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा।

मांझी के अनुसार वह खुद को सुरक्षित रखने के‌ लिए जंगल से खाली हाथ वापस आ गए और उन्हें अब बहुत कम ही आशा है कि उनके पिता का शव उन्हें मिलेगा।

इस मामले पर टाइगर रिजर्व फील्‍ड के डाइरेक्टर सुष्मिता दास गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस मामले पर सूचना मिली है कि जहां पर मछली पकड़ना प्रतिबंधित है वहां पर ही बाघ ने हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed