फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tiger killed cowboy

पशु चराने गए वन गुर्जर को बाघ ने मार डाला

Sat, 13 Sep 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बढ़ापुर (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बढ़ापुर (बिजनौर) Updated Sat, 13 Sep 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
tiger killed cowboy

बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र की साहूवाला वन रेंज में पशु चराने गए वन गुर्जर को काशीवाला वन चौकी के समीप बाघ ने मार डाला। शव को खाने में लगे बाघ को वहां से भगाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन


पुलिस, वन विभाग अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के लिए शव का पंचनामा भरने के काफी प्रयास किए परंतु परिजन तैयार नहीं हुए। डीएफओ (नजीबाबाद) ने घटना स्थल का दौरा किया और मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


साहूवाला रेंज क्षेत्र के कंपाट संख्या चार रौखता का रहने वाला वन गुर्जर नूर आलम का पुत्र मोहम्मद शफी (25) शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे पास के जंगल में पशु चराने निकला था। शाम करीब साढ़े छह बजे पशु घर पहुंच गए, लेकिन शफी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने काशीवाला वन चौकी पर पूछताछ की तो वनकर्मियों ने शफी के बारे में अनभिज्ञता जताई। रात में करीब आठ बजे परिजनों ने उसकी जंगल में तलाश शुरू कर दी। करीब 12 बजे वन रेंज बढ़ापुर और साहूवाला की संयुक्त काशीवाला वन चौकी के समीप चिकने तालाब के पास झाड़ियों में बाघ की गुर्राहट सुनाई दी। यह वन क्षेत्र साहूवाला रेंज के कंपाट संख्या पांच रामगढ़ क्षेत्र में आता है।

वन गुर्जरों ने वन चौकी पर मौजूद वन कर्मियों को इसकी जानकारी दी। साहूवाला वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीबीएल शर्मा, बढ़ापुर वन क्षेत्राधिकारी बाल सिंह रावत, वन दरोगा व वन रक्षकों दीपक शुक्ला, नेपाल सिंह, मदन सिंह मेवाड़ व मोहित को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों की आहट सुनकर बाघ जोर से दहाड़ा। वन गुर्जरों ने बाघ को लाश के पास से भगाने के लिए काफी प्रयास किए।

इसके बाद वनकर्मियों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, तब जाकर बाघ शव के पास से हटा। बाघ ने मृतक की जांघ और कोख के हिस्से को खा रखा था। मृतक के गले पर भी दांतो के गहरे निशान हैं।


सूचना मिलने पर डीएफओ नजीबाबाद प्रवीण कुमार राघव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और रौखता जाकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। साहूवाला के वन क्षेत्राधिकारी बीबीएल शर्मा ने अंतरिम सहायता के लिए पांच हजार की राशि मृतक के परिजनों को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed