फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tiger attacks on women

महिला को उठा ले गया आदमखोर बाघ

Fri, 08 Aug 2014 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 08 Aug 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
tiger attacks on women

पश्चिम बंगाल के सुंदरवन इलाके में शुक्रवार को एक रॉयल बंगाल टाइगर एक महिला को उठा ले गया।

विज्ञापन


यह घटना दक्षिण 24-परगना जिले के पीराखाली इलाके में हुई। वह महिला वहां एक नहर में मछली पकड़ रही थी। वन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह लगभग आठ बजे की है।

मालूम हो कि इस इलाके में भोजन की कमी की वजह टाइगर अक्सर इंसानी बस्तियों में आते रहते हैं। सुंदरवन में बाघों और इंसानों के बीच टकराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिनों पहले भी एक टाइगर ने इलाके के दो लोगों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

महिला का कुछ पता नहीं

tiger attacks on women

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भगवती मंडल नामक वह 42 वर्षीय महिला अपने पति और गोसाबा के एक अन्य ग्रामीण के साथ मछली और केकड़ा पकड़ने नहर के पास गई थी। उसी समय टाइगर ने उन पर हमला कर दिया।

भगवती के पति सुनील और दूसरे व्यक्ति परिमल मिर्धा ने टाइगर से मुकाबले की पूरी कोशिश की, लेकिन वे दोनों महिला को उसके पंजों से नहीं बचा सके।

टाइगर उस महिला को घसीटते हुए जंगल के भीतर चला गया। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी उस महिला की तलाश कर रहे हैं। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed