फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tiffin Creats sensation near Taj Mahal.

जब ताजमहल के पास फैली टिफिन 'बम' की सनसनी

Fri, 13 Nov 2015 05:50 AM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 05:50 AM IST
विज्ञापन
Tiffin Creats sensation near Taj Mahal.

ताजमहल के पास पुरानी मंडी चौराहे पर लावारिस टिफिन मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आधा घंटे तक आवाजाही बंद करा दी।

विज्ञापन


पर्यटकों में भी अफरा तफरी फैल गई। बम निरोधक दस्ते के सदस्यों ने टिफिन को चेक किया। टिफिन में दवा और मिठाई निकली।

पुरानी मंडी चौराहे पर शाहजहां गार्डन की ग्रिल पर एक टिफिन सुबह से रखा था। कई लोगों ने देखा। शक होने पर एक आटो चालक ने इसकी जानकारी थाना ताजगंज में दी। कुछ ही देर में यहां खासी भीड़ जमा हो गई।

बम निरोधक दस्ते ने की जांच

Tiffin Creats sensation near Taj Mahal.

टिफिन में बम की आशंका के चलते पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटा दिया। इस ओर के रास्ते से आवाजाही बंद करा दी।

इसकी भनक लगने पर यहां आए विदेशी पर्यटक भी अपने होटलों की ओर चल दिए। तकरीबन आधा घंटे तक पुरानी मंडी चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।

सीओ सदर असीम चौधरी भी पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते के सदस्य ने यहां पहुंचकर टिफिन को चेक किया। इसमें दवाएं और मिठाई रखी थी। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed