{"_id":"7c57b6a552163b118a39e10fc2dd4072","slug":"tiffin-bombings-in-kolkata-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में टिफिन बम विस्फोट, तीन घायल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कोलकाता में टिफिन बम विस्फोट, तीन घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Jan 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता के दमदम रेलवे स्टेशन के पास एक देसी बम फटने से तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि बम टिफिन में था, जिसे एक कूडे के ढेर के पास रखा गया था। जब कुछ लोग कूडा बीनते हुए उस जगह पहुंचे और उन्होंने टिफिन को छुआ तो वह तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद शहर में अलर्ट जारी कर मौके की जांच शुरू कर दी है। घटना आज शाम की है, जब कोलकाता के दमदम रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग कूड़ा बीन रहे थे। इसी दौरान कूड़े के ढेर पर रखे एक टिफिन को उन्होंने खोला तो वह तेज विस्फोट के साथ फट गया।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि यह एक देसी बम था जो टिफिन में रखा गया था। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि बम में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था या नहीं।
विज्ञापन