फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tibet protesters china goods

'फ्री तिब्बत' टीशर्ट भी चीन से ही आती हैं!

Sun, 21 Sep 2014 06:21 PM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
tibet protesters china goods

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे पर दिल्ली एवं देश के अन्य हिस्सों में रह रहे निर्वासित तिब्बत शरणार्थी अपना विरोध दर्ज कराया। चीन का विरोध करने के लिए वह 'चीन मुक्त तिब्बत’, ‘आई लव तिब्बत’, ‘वी वांट फ़्री तिब्बत’ स्लोगन लिखी टी-शर्ट, हैंड बैग, कैप, रूमाल एवं मोबाइल स्टीकर का प्रयोग करते रहे हैं।

विज्ञापन


लेकिन चीन से मुक्त होने की लड़ाई लड़ रहा तिब्बती समुदाय अपने वजूद और विरोध के लिए चीन पर ही निर्भर है।

दिल्ली में मौजूद तिब्बती शर्णाथियों के गढ़ मजनूं का टीला और मोनस्ट्री इलाक़े का दौरा कर यह साफ़ हो जाता है कि चीन के विरोध के लिए तिब्बती शरणार्थी जिन उत्पादों का उपयोग करते हैं उन उत्पादों के लिए वे चीन पर ही निर्भर हैं। फिर चाहे वो ‘फ़्री तिब्बत’ की माँग का स्लोगन लिखी टी-शर्ट हो या कपड़े का कोई अन्य उत्पाद।

विज्ञापन

चीनी सामान है पहली पसंद

tibet protesters china goods

चीन के निर्मित सामानों की खपत पूरे विश्व में है, भारत भी इसका एक बड़ा बाज़ार है। दिल्ली का चावड़ी बाज़ार हो या सदर बाज़ार, सभी चीनी निर्मित सामानों से अटे पड़े हैं। दाम में सस्ते और सुंदर ‘फ़िनिशिंग’ के साथ ये स्थानीय ग्राहकों की पहली पसंद बनते गए।

दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में रह रहे निर्वासित तिब्बती रिफ्यूजी मुख्य रूप से कपड़े के उद्योग से जुड़े हुए हैं। गर्म कपड़ों के लिए इनके बाज़ार बहुत लोकप्रिय हैं, दिल्ली के संदर्भ में कश्मीरी गेट स्थित मोनस्ट्री इसका बड़ा उदहारण है, और ठंड के दौरान अस्थाई बाज़ार भी।

इन बाज़ारों में उनके द्वारा बेचे जा रहे उत्पादों में से आधे से अधिक चीज़ों पर चीनी हस्ताक्षर होता है।

नाम न छापने की शर्त पर मजनूं के टीले पर तिब्बती झंडों एवं मुक्त तिब्बत मूवमेंट से संबंधित स्टेशनरी बेचने वाले एक तिब्बती शरणार्थी ने बताया कि वह भी कभी चीन मुक्त तिब्बत आंदोलन से सक्रिय तौर पर जुड़े थे, लेकिन पिछले 12 वर्ष से दूर हैं।

सब कुछ है मेड इन चाइना

tibet protesters china goods

अपने स्कूल के दिनों से मुक्त तिब्बत आंदोलन से जुड़े कलसांग एवं योनटेन का कहना है कि वह अपने रोज़मर्रा के जीवन में प्रयोग होने वाले चीज़ों में मुक्त तिब्बत आंदोलन से जुड़े नारे लिखे सामानों का ख़ूब इस्तेमाल करते हैं।

इस बारे में तिब्बती सांसद आचार्य यशी का कहना है, "हम नहीं मानते कि ऐसा कुछ चल रहा है। अगर आम तिब्बती रिफ्यूजी ‘मेड इन चाइना’ का सामान ख़रीदता है, तो कुछ ग़लत नहीं करता और वह क्यों इतनी पड़ताल करे कि वह जो सामान ख़रीद रहा है, उसका कच्चा माल कहां से आता है।"

उन्होंने कहा, "हमारा काम चीन की नीतियों का विरोध करना है। वैसे जब तक भारत में चीनी सामान का बोलबाला रहेगा तब तक तिब्बती भी चीनी सामान ख़रीदते रहेगें। आख़िर वे यहीं मिलने वाले प्रोडक्ट्स में से ही तो चुनेंगे।"

राजनैतिक और सामाजिक तौर पर तिब्बती शरणार्थी चीन का विरोध करते हैं, लेकिन बात जब आर्थिक पक्ष से जुड़ा होती है तो उनका विरोध कुछ नर्म हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed