{"_id":"3f934bba-c4b0-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"thug-eyes-on-divorced-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुद महिलाओं पर है ठगों की नजर, जरा बचके रहें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तलाकशुद महिलाओं पर है ठगों की नजर, जरा बचके रहें
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह खबर तलाकशुदा महिला व एक बच्चे की मां के लिए चिंता का सबब हो सकती है।
विज्ञापन
दूसरे जीवन साथी की तलाश में किसी महिला ने अपना प्रोफाइल अगर किसी शादी की वेबसाइट पर डाला है तो फिर उसे सावधान रहने की जरूरत है। इन साइटों पर ठगों की नजर है। ये ठग ऐसी महिलाओं को चूना लगा रहे हैं।
इन ठगों का मकड़जाल बेहद शातिराना है । ये शादी की साइट पर तलाकशुदा महिलाओं के प्रोफाइल खंगालते हैं। जब इन्हें कोई तलाकशुदा सिंगल मदर मिलती है तो उसे अपना निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
महिलाओं से चिकनी-चुपड़ी बातें करके उन्हें जाल में फंसाना इनके बाएं हाथ का खेल है। ये उस महिला के बच्चे के प्रति लगाव और प्यार का दिखावा करते हैं। मसलन वह कहेगा कि पहले बच्चे को गोद लेगा, तभी उससे शादी करेगा।
विज्ञापन
जब महिला शादी के लिए तैयार हो जाती है तो फिर ये शातिर लोग उससे ठगी करते हैं या फिर उसका कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में पीड़ित महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
द्वारका निवासी एक महिला ने अर्जी दायर कर युवराज उर्फ गौरव और न जाने कितने नामों से जाने वाले शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। महिला की अर्जी पर अदालत ने पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
महिला ने अपनी अर्जी में लिखा है कि उसकी जान-पहचान इस ठग से सेकेंड शादी डॉट कॉम पर मार्च 2013 में हुई थी। युवराज ने पीड़िता पूजा (परिवर्तित नाम) के प्रोफाइल से उसका मोबाइल लेकर संपर्क किया। दोनों के बीच कई महीनों तक बात हुई, लेकिन कभी मिलने की जल्दी नहीं की।
आरोपी जब पीड़िता से मिला तो पहली बार उसे विश्वास में लेकर 20 हजार और दूसरी बार फिर 20 हजार रुपये लिए। तीसरी बार भी आरोपी ने 20 हजार रुपये लिए और रफूचक्कर हो गया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।
पीड़िता के पैरों के नीचे से उस समय जमीन खिसक गई जब उसके मोबाइल पर द्वारका पुलिस का फोन आया। एसएचओ ने पूछा कि वह कौन है और आरोपी को कैसे जानती हैं। तब पीड़िता ने पुलिस को सारी कहानी बताई। दरअसल, पुलिस ने आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगा रखा था। इससे पहले भी उसने कई महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है।