{"_id":"cb800210-1120-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"three-youths-ruckus-jammu-and-kashmir-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर विधानसभा में तीन युवकों का हंगामा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में तीन युवकों का हंगामा
श्रीनगर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Oct 2012 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब तीन नौजवान सदन में आसन के सामने आ गए और रोजगार नीति लागू करने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस घटना की वजह से कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही बाधित हुई। हालांकि मार्शलों द्वारा उन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
इन तीनों नौजवानों को विधानसभा के निष्कासित सदस्य और भाजपा नेता जगदीश राज सपोलिया के अनुरोध पर प्रवेश पास मिला था। सदन में तीनों ने गैलरी आसन के सामने छलांग लगा दी और बेराजगारी के खिलाफ नारेबाजी की व बेरोज़गारी भत्ते की मांग करने लगे। विधानसभा के मार्शलों ने उन्हें घसीट कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
जिन तीन नौजवानों को हिरासत में लिया गया उनकी पहचान मनीष खजूरिया, सनी मल्होत्रा और अंबेडकर गुप्ता के तौर पर की गई है। इन तीनों के हाथों में सपोलिया की ओर से बनायी गयी पार्टी ‘जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के झंडे थे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अकबर लोन ने इस घटना को सदन की अवमानना करार दिया। उन्होंने विधानसभा सचिव को सपोलिया सहित तीनों नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लोन ने कहा कि तीनों नौजवानों के साथ-साथ उस विधायक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जिसने उन्हें अंदर आने में मदद की।