{"_id":"81d2d4d3db9469f71e106c18ef16bc2b","slug":"three-youth-died-near-banke-bihari-mandir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांके बिहारी मंदिर के पास युवकों की मौत, तनाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बांके बिहारी मंदिर के पास युवकों की मौत, तनाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Fri, 09 Jan 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में गुरुवार रात बांके बिहारी मंदिर के पास बिहारीपुरा में तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वाले आकाश, कल्याण, मनोज गांव जहांगीरपुरा, यमुना पार के रहने वाले थे और तीनों बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आनंद गोस्वामी यज्ञशाला पर हलवाई का कार्य करते थे।
विज्ञापन
मंदिर से करीब पचास मीटर दूर आनंद गोस्वामी की यज्ञशाला के एक कमरे में तीनों के शव मिले थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे यज्ञशाला पहुंचे दूसरे कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास, सुबह जब यह नहीं उठे तो दरवाजा तोड़कर देखा गया, तब जाकर घटना का पता चला।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि तीनों ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोए होंगे और दम घुटने से इनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी संख्या में जहांगीरपुरा से भी लोग पहुंच गए। गुस्साए लोगों तोड़ फोड़ शुरू कर दी। मौके पर खड़ी एक बाइक और स्कूटी में तोड़ फोड़ की। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन