फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three youth died in accident.

कुत्ते से टकराना बना तीन की मौत की वजह

Tue, 10 Mar 2015 11:25 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:25 PM IST
three youth died in accident.

यूपी के ललितपुर क्षेत्र में जखौरा-बांसी रोड स्थित खैड़र नदी पर बने पुल पर एक कुत्ते से टकरा कर नदी में गिरे बाइक सवार तीन नवयुवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पांचों युवक सोमवार की रात एक बाइक से विवाह समारोह में शामिल होने को जमालपुर की ओर जा रहे थे।



सोमवार की शाम जखौरा के मुहल्ला डइयन निवासी इंद्रपाल की बारात तालबेहट के ग्राम जमालपुर जा रही थी।

डइयन निवासी छोटू (20 वर्ष) पुत्र मगन, संदीप (17 वर्ष) पुत्र खुशीलाल रैकवार,  राजू (21 वर्ष) पुत्र झब्बा एवं सोनू (18 वर्ष) पुत्र देवी रैकवार व मनोज (20 वर्ष) पुत्र प्रभु निवासी बबीना बारात में शामिल होने के लिए मोटर साइकिल (यूपी 93 एएच 5559) से जमालपुर की ओर रवाना हुए। मोटरसाइकिल छोटू चला रहा था।


रात लगभग साढ़े नौ बजे उनकी बाइक जखौरा - बांसी के बीच खैड़र नदी के पुल पर अचानक सामने से आ रहे कुत्ते से टकराकर असंतुलित होकर नदी में जा गिरी। सबसे पीछे बैठा सोनू उछलकर पुल पर गिर गया, जबकि शेष चारों युवक नदी में गिर गए। नदी में गिर कर घायल हुआ राजू किनारे पर जाकर बेहोश हो गया जबकि संदीप, छोटू और मनोज की नदी में डूबने की वजह से मौत हो गई।

विज्ञापन

रेलिंग नहीं होने की वजह से होती हैं दुर्घटनाएं

three youth died in accident.

मंगलवार सुबह एक फेरीवाले ने घटना की सूचना युवकों के परिजनों व पुलिस को दी। तालबेहट के क्षेत्राधिकारी ओमकार सिंह व जखौरा थानाध्यक्ष शशिकांत दीक्षित घटनास्थल पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

इसके बाद ग्रामवासियों के सहयोग से नदी में डूबे युवकों के शव बाहर निकाले गए। कुत्ते का शव भी नदी में उतराता पाया गया। एक साथ तीन नवयुवकों की मौत की घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुल पर रेलिंग होती तो बच सकती थी जान
जखौरा - बांसी रोड स्थित खैड़र नदी पर बने पुल के दोनों ओर रेलिंग नहीं है। ग्रामवासियों का कहना है कि पुल के दोनों ओर बाउंड्री अथवा रेलिंग होती तो बाइक सवार युवकों की जान बच सकती थी। लोगों का कहना है कि नदी के पुल पर रेलिंग न होने की वजह से पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed