{"_id":"808cd742206dc42d7e2c2d79e5895e79","slug":"three-terrorists-killed-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: मुठभेड़ में 3 एनडीएफबी आतंकी ढेर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम: मुठभेड़ में 3 एनडीएफबी आतंकी ढेर
एजेंसी/गुवाहाटी
Updated Mon, 05 May 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में रविवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन एनडीएफबी आतंकवादी मार गिराए गए। इसके अलावा कोकराझार और बक्सा जिलों दो महिलाओं के शव मिलने से जारी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उदलगुड़ी जिले के बक्साल गांव में पुलिस और एनडीएफबी आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
आईजीपी एलआर बिश्नोई ने दावा किया कि आतंकी पास के गांवों में हिंसा फैलाने के लिए आए थे लेकिन सचेत पुलिसकर्मियों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल, एक ग्रेनेड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
एक अन्य मुठभेड़ में दो एनडीएफबी आतंकवादी मारे गए। यह मुठभेड़ असम अरुणाचल प्रदेश सीमा से लगते सोनितपुर जिले के रंगपारा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले लाइजनगुड़ी में हुई। चार एनडीएफबी आतंकियों ने असम पुलिस पेट्रोल पार्टी पर ग्रेनेड फेंका।
इसके बाद जवाबी गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए और दो अन्य फरार हो गए। पुलिस को घटना स्थल से एक हैंडग्रेनेड, दो मैगजीन और दो पिस्टल मिली हैं।
वहीं दूसरी ओर बारपेटा रोड पुलिस स्टेशन इलाके के दूरमोनीघाट में दो महिलाओं के शव मिले हैं। बृहस्पतिवार को राज्य के दो जिलों में फैली हिंसा में अब तक मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया डिस्ट्रिक (बीटीएडी) में मौजूदा हालात और इलाके में शांति स्थापित करने के सरकार के कदमों से अवगत कराया। कांग्रेस अध्यक्ष ने गोगोई को फोन कर हालात की जानकारी ली।