फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Three teams could lose national party status

मायावती को लग सकता है तगड़ा झटका

Mon, 30 Jun 2014 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Jun 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
Three teams could lose national party status

देश की तीन राष्ट्रीय पार्टियों की मान्यता जल्द ही समाप्त हो सकती है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय पार्टियों के लिए तय मानक से कम वोट पाने के बाद चुनाव आयोग मायावती की बहुजन समाज पार्टी, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने के बाद इन दलों का चुनाव चिन्ह किसी भी दल को आवंटित किया जा सकेगा।

चुनाव आयोग ने दो हफ्ते पहले भेजा नोटिस

Three teams could lose national party status

लोकसभा चुनाव में हुई करारी के बाद बसपा, एनसीपी और सीपीआई के राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे।

चुनाव आयोग ने इन दलों को दो हफ्ते पहले नोटिस भेजकर पूछा था कि चुनावों में हार के बाद क्यों न राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता छीन ली जाए?

दरअसल चुनाव आयोग ने मानकों के मुताबिक, राष्ट्रीय पार्टी को आम चुनावों में कम से कम चार राज्यों में 6 फीसदी मत प्राप्त करना अनिवार्य है या राष्ट्रीय पार्टी को कम से कम चार राज्यों में क्षे‌त्रीय पार्टी का दर्जा हो।

लोकसभा की कुल सीटों की दो फीसदी सीटें पाने पर भी किसी दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया जाता है। लेकिन तीनों दल ये मानक पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब के लिए 27 जून तक दिया था समय

Three teams could lose national party status

चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 27 जून तक का वक्त दिया था। फिलहाल देश में छह राष्ट्रीय दल हैं। तीनों दलों का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने के बाद भाजपा, कांग्रेस और सीपीएम के रूप में तीन ही राष्ट्रीय दल शेष रह जाएंगे।

सिंबल ऑर्डर-1968 के मुताबिक, राष्ट्रीय पार्टी का चुनाव चिन्ह देश में किसी अन्य दल को नहीं दिया जा सकता। बसपा, एनसीपी और सीपीआई का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होने के बाद इन दलों का चुनाव चिन्ह, उन राज्यों को छोड़कर जहां इन्हें राज्य स्तरीय दल का दर्जा है, दूसरे राज्यों में किसी भी दल को सौंपा जा सकता है।

ऐसे में बसपा का चुनाव चिन्ह हाथी यूपी को छोड़कर दूसरे राज्यों में किसी भी दल को सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed