IS में शामिल होने जा रहे 3 छात्र गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन आईएस में शामिल होने जा रहे हैदराबाद के 3 छात्र को नागपुर में हिरासत में ले लिया गया है।
अंतिम वर्ष के ये तीनों छात्र अफगानिस्तान के रास्ते इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने जा रहे थे लेकिन तेलंगाना पु्लिस और महाराष्ट्र एंटी-टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने आपसी तालमेल दिखाते हुए लगातार इन पर नजर बनाए रखी और नागपुर के डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों की उम्र 20 के आसपास बताई जा रही है और माना जा रहे है कि वे नागपुर एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे। एक दिन पहले ही तीनों सड़क के माध्यम से हैदराबाद से नागपुर पहुंचे थे।
तेलंगाना पुलिस की सूचना पर महाराष्ट्र एटीसी ने पकड़ा
3 में से 2 तो पहले से ही सुरक्षा एजेसिंयों के निशाने पर थे। इन तीनों के घर वालों से पहले ही तेलंगाना में अलग-अलग पुलिस थाने में युवकों की गुमशुमदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तेलंगाना पुलिस ने महाराष्ट्र एटीसी को सूचना दी कि 3 युवक नागपुर के रास्ते श्रीनगर जाने की योजना बना रहे हैं। जिन 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम हैं अब्दुल वसीम, उमर हसन फारुखी और माजहा हसन फारुखी। तीनों को अब कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।