फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three seats lost and Jayalalithaa sacks four persons

जयललिता नाराज, इन मंत्रियों पर गिरी गाज

Tue, 20 May 2014 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला।
टीम डिजिटल/अमर उजाला। Updated Tue, 20 May 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
three seats lost and Jayalalithaa sacks four persons
एक तरफ चुनावों में शानदार सफलता मिलने पर तमिलनाडु में अन्ना द्रमुक पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी महासचिव और प्रदेश की मुख्यमंत्री तीन सीट खोने का अफसोस मना रही हैं।
विज्ञापन


खबर है कि जया तीन सीटों पर हार से काफी खफा है और इसकी गाज मंत्रियों के बाद जिला सचिवों पर गिरी है।

जयललिता ने सोमवार को ही अपने तीन मंत्रियों को बर्खास्त कर चुकी हैं। इसके साथ ही जया ने हारी हुई सीट के जिला सचिवों को भी बरखास्त कर दिया है। यानी तीन सीट खोने पर तीन मंत्रियों और तीन सचिवों को अपने पद से हाथ धोना पड़ा है।
विज्ञापन


जयललिता ने जिन मंत्रियों को बर्खास्त किया उनमें कृषि मंत्री एस. दामोदरन, श्रम मंत्री केटी पचमल और राजस्व मंत्री बीवी रमना शामिल हैं। जया ने रमना समेत छह पार्टी पदाधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए नेताओं में चार तमिलनाडु से और दो पुडूचेरी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन तीन जिला सचिवों को बरखास्त किया गया है उन सभी सीटों पर अन्नाद्रमुक के विरोधियों की जीत हुई है। पहली सीट है धरमपुरी जहां से पीएमके नेता अंबूमणि रामदास जीते हैं। दूसरी सीट कन्याकुमारी है जहां से भाजपा पोन राधाकृष्णन जीते हैं और तीसरी सीट पुडुचेरी की है। इस केंद्रशासित सीट पर भी अन्नाद्रमुक जीतने में नाकामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed