{"_id":"f1bf2c72b6dbe4dd31698740882e06cd","slug":"three-scientists-got-noble-prize-in-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा क्षेत्र में 3 वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चिकित्सा क्षेत्र में 3 वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा क्षेत्र में साल 2013 के नोबेल पुरस्कार से तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से नवाजा गया है।
विज्ञापन
वैज्ञानिक जेम्स रॉथमैन, रैंडी डब्ल्यू सेकमैन और थॉमस सी सुडौफ को नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
इस अवॉर्ड की घोषणा सोमवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार समिति ने की।
शरीर की सबसे छोटी इकाई कोशिकाओं के ट्रांसपोर्ट सिस्टम के प्रबंधन को विस्तार पूर्वक बताने के लिए इन वैज्ञानिकों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान की रहने वाली मलाला यूसूफजई को भी इस साल नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना है।
मलाला अपने क्षेत्र में महिलओं की शिक्षा के लिए तालिबान विरोधी अभियान को मुखर कर रही थीं। तालिबान ने उन पर जानलेवा हमला किया था।
तालिबाने से खतरे के चलते वह इस समय इंग्लैंड के बर्मिंघम में रह रही हैं। इसके अलावा एक जापानी लेखक हरूकी मुरूकामी को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिल सकता है।