{"_id":"1690ff7a-48da-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"three-rapes-in-36-hours-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को शर्मसार कर रही हैं रेप की घटनाएं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली को शर्मसार कर रही हैं रेप की घटनाएं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Dec 2012 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलवालों की दिल्ली आए दिन शर्मसार हो रही है। गैंगरेप और रेप जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की कमान जहां पिछले लगभग 15 सालों से महिला मुख्यमंत्री के हाथों में है वहां हालात देखकर तो ऐसा लगता है कि महिलाएं सुरक्षित ही नहीं हैं। राजधानी में पिछले 36 घंटे में दिल दहला देने वाले एक गैंगरेप के अलावा तीन अन्य दुष्कर्म के अलग-अलग मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
गैंगरेप की शिकार युवती की हालत बेहद गंभीर
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में चलती बस के अंदर जिस युवती के साथ गैंगरेप किया गया उसकी हालत बिगड़ रही है। उसके पेट और आंत में गंभीर चोटें आई हैं और उसके शरीर पर किसी भोथरी चीज से चोट के निशान हैं। लड़की को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दक्षिण दिल्ली में रविवार देर शाम चलती बस के अंदर एक छात्रा के साथ छह लोगों ने बलात्कार किया। दुष्कर्मियों ने 23 साल की इस मेडिकल छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद बुरी तरह लहूलुहान कर बर्बरता से सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक बस में मौजूद छह लोगों ने गैंगरेप के दौरान लड़की और उसके साथ मौजूद 27 साल के इंजीनियर दोस्त को बुरी तरह पीटा था और फिर कपड़े उतारकर महिपालपुर के पास चलती बस से फेंक दिया।
विज्ञापन
36 घंटे में रेप की तीन और घटनाएं
दिल्ली रेप की राजधानी बनती जा रही है। पिछले 36 घंटे के दौरान इस घटना के अलावा दुष्कर्म की तीन अन्य घटनाएं हुईं। पहली घटना मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके की है, जहां एक छह साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान राशिद के रूप में की गई। राशिद को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरी घटना में झिलमिल रेल ट्रैक से एक अर्द्धनग्न युवती की लाश मिली है जिसके सिर पर चोट के निशान हैं। उससे दुष्कर्म व मारपीट के बाद ट्रैक पर फेंका गया।
तीसरी घटना पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके की है। वहां रहने वाली एक 20 वर्षीया युवती ने अपने पड़ोसी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी शमीम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
इन घटनाओं ने देश की राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वैसे भी दिल्ली में जिस तेजी से बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है, ऐसे में दिल्ली को देश का 'रेप कैपिटल' कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
इस तरह की घटनाएं जितनी तेजी से बढ़ रही हैं, उसने एक बार फिर इस बहस को तेज कर दिया है कि बलात्कारियों के साथ आखिर क्या किया जाना चाहिए?