{"_id":"76574688-8c70-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"three-private-banks-are-making-black-money-into-white","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ब्लैक मनी को सफेद कर रहे हैं तीन निजी बैंक'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'ब्लैक मनी को सफेद कर रहे हैं तीन निजी बैंक'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
काले धन की हेराफरी को लेकर कोबरा पोस्ट डॉटकॉम ने कई अहम खुलासे किए हैं। कोबरा पोस्ट का दावा है कि तीन निजी बैंक (एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक) काले धन को सफेद करने में लगे हैं। कोबरा पोस्ट ने आरोप लगाया है कि ये बैंक काला धन नकद में लेकर उसे बीमा और सोने में निवेश करते हैं।
विज्ञापन
ब्लैक मनी को सफेद करने के लिए एक खास तरीका बनाया गया है। इसके लिए बिना पैन कार्ड का बैंक अकाउंट खोला जाता है। ब्लैक मनी को कई हिस्सों में बांटकर उसे इंश्योरेंस और सोना में निवेश किया जाता है। ऐसा तरीका रिजर्व बैंक की गाइडलान का साफ उल्लंघन है।
विज्ञापन
इधर एक्सिस बैंक ने कहा कि हम कोबरा पोस्ट के आरोपों की जांच करेंगे। बैंक आरबीआई के नियमों की सख्ती से पालन करता है। एचडीएफसी बैंक ने कहा कि हम आरोपों को गंभीरता से ले रहे हैं और मामले की जांच करेंगे। वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने भी आरोपों की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बाद आरबीआई ने तीनों बैंकों को नोटिस भेजा है।