फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Three men arrested in US for supporting ISIS

अमेरिका में आईएसआईएस समर्थक गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2015 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Feb 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
Three men arrested in US for supporting ISIS

अमेरिका की घनी आबादी वाले शहर ब्रोकलिन से तीन लोगों को आईएसआईएस के समर्थन में सामग्री उपलब्ध कराने की साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


आला अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए तीन लोगों में से दो पर अमेरिका, अमेरिकी राष्ट्रपति और एफबीआई एजेंटों पर हमले की धमकी का भी आरोप है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम जुराबोव (24), अखरार सैदखमेतेव (19) और अबरार हबीबोव है। अगर इन तीनों पर आरोपों की पुष्टि होती है तो इन सभी को अधिक से अधिक 15 साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन

एक कजाखिस्तान से तो दो उजबेखिस्तान से

Three men arrested in US for supporting ISIS

सैदखमेतेव कजाखिस्तान का निवासी है और उसे बुधवार की सुबह ही जॉन एफ कैनेटी अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया था। वह यहां से इंस्तानबुल की यात्रा के लिए उड़ान भरने ही वाला था।

जुराबोव उजबेखिस्तान का निवासी है और उसने न्यूयॉर्क से इंस्तानबुल की उड़ान के लिए पहले से ही टिकट खरीद रखा था और वह अगले ही महीने अमेरिका छोड़ने वाला था।

वहीं हबीबोव भी उजबेखिस्तान का निवासी है और उसने आईएसआईएस में भर्ती के लिए सैदखमेतेव की वित्तीय सहायता भी की थी।

साल 2014 से ही अमेरिका की नजर में था जुराबोव

Three men arrested in US for supporting ISIS

आईएसआईएस की विचारधारा को प्रसारित करने वाली उजबेक भाषा की एक वेबसाइट के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक यह बताया गया था कि अगर जुराबोव को अपने आकाओं से आदेश मिलता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमला कर सकता है। इस आशंका के बाद ही साल 2014 में वह अमेरिका के कानून मंत्रालय की नजर में आ गया था।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि जुराबोव और सैदखमेतेव ने तुर्की की यात्रा की योजना बनाई थी और इसके बाद उन्होंने आईएसआईएस के लिए सीरिया में आईएसआईएस का झंडा बुलंद करने की भी योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed