फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three died in road accident.

ट्रक-टाटा मैजिक में भिड़ंत, तीन की मौत

Thu, 18 Sep 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जानीखुर्द (मेरठ), मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जानीखुर्द (मेरठ), मथुरा Updated Thu, 18 Sep 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
 three died in road accident.

मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी गंगनहर पुल पर बुधवार दोपहर ट्रक और टाटा मैजिक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद टाटा मैजिक पलट गई और उसमें सवार 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने अंदर फंसी यात्रियों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन एक छात्र और दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। मृतक एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

 
बुधवार दोपहर टाटा मैजिक नंबर यूपी 17 टी 4974 का चालक बागपत से सवारियां लेकर मेरठ के लिए चला था। जानी गंगनहर पुल पार करते ही कोल्हू के समान से भरे ट्रक ने टाटा मैजिक जोरदार टक्कर मार दी। इससे टाटा मैजिक सड़क पर पलट गई। सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और टाटा मैजिक को किसी तरह सीधा किया। इस बीच पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से टाटा मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर पीसी-6 और एक प्राइवेट टाटा एस गाड़ी से मेरठ के अस्पताल भिजवाया, लेकिन हिसावदा निवासी बबीता (36) पत्नी सहंसरपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हिसावदा निवासी पॉलीटेक्निक छात्र आशीष (18) पुत्र महेंद्र सिंह यादव के अलावा एक अन्य महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल में दम तोड़ने वाली महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। घायल आकाश पुत्र महिपाल निवासी चांद सदल, खतौली, विपिन पुत्र शीशपाल निवासी खतौली, संजीव पुत्र राम सिंह निवासी नवाबगंज, बरेली, संदीप पुत्र लख्मीचंद्र निवासी रासना, सरूरपुर, रतेंद्र पुत्र रामचंद्र शर्मा निवासी एटा, विनित पुत्र राकेश एटा, ताहिर पुत्र नसरुद्दीन निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ, अनुज कुमार पुत्र जितेंद्र निवासी नेक, थाना जानी, प्रदीप पुत्र महेंद्र निवासी चौबला, जानी, जयबीर, बबली और सुमन निवासी गांव बली, बागपत तथा अमजद पुत्र शब्बरी को मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भाग्यश्री अस्पताल में भर्ती आकाश और केएमसी में भर्ती ताहिर की हालत चिंताजनक बताई गई है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक आशीष के पिता महेंद्र सिंह यादव ने जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक छटपटाते रहे अंदर फंसे लोग

 three died in road accident.

जानी गंगनहर पुल के पास ट्रक की टक्कर से पलटी टाटा मैजिक गाड़ी में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। एक दरवाजा सड़क की ओर तो दूसरे दरवाजे की तरफ ट्रक भिड़ा होने से लोग काफी देर तक अंदर ही छटपटाते रहे। बाद में ग्रामीणों ने पास ही स्थित कार वर्कशॉप से औजार लाकर किसी तरह टाटा मैजिक को सीधा किया और उसमें फंसी सवारियों को बहार निकाला।

आशीष को तो मौत ही खींचकर लाई
हादसे में मारा गया हिसावदा निवासी आशीष बागपत में ही स्थित आर्य भट्ट कॉलेज में पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह अपने भाई शिवांक के साथ किताबें लेने मेरठ के लिए चला था। हिसावदा स्टैंड पर वह टाटा मैजिक पर चढ़ा तो उसके भाई शिवांक ने भीड़ बताकर नीचे उतरने के लिए कहा, साथ ही कहा कि बस से चलेंगे, लेकिन वह नहीं माना। इससे गुस्से शिवांक मैजिक में नहीं चढ़ा और बस पकड़ लिया। वहीं आशीष मैजिक से ही चल दिया और रास्ते में हादसा हो गया।

8-9 की अनुमति और भर लेते हैं 15-20 सवारियां
मेरठ-बागपत मार्ग पर लगभग 350 टाटा मैजिक चलती हैं। ग्रामीणों के अनुसार टाटा मैजिक गाड़ी में आठ या नौ सवारी परिवहन विभाग से पास है, लेकिन टाटा मैजिक चालक 15-20 सवारियां भर कर चलते है। इस ओर न तो परिवहन विभाग और ही पुलिस की नजर जाती है। वहीं टाटा मैजिक का सड़क पर चलते समय संतुलन बिगड़ता रहता है। शायद आज हुई दुर्घटना पुलिस और परिवहन विभाग की अनदेखी का ही नतीजा है।

कारों की भिड़ंत में दो भाइयों की मौत

 three died in road accident.

मथुरा थाना के राया क्षेत्र में मथुरा हाथरस रोड पर सोनाई के निकट रात लगभग नौ बजे दो कारों की जबर्दस्त भिड़ंत में दो भाइयों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राया के चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल के परिवार के सुनील, विनोद तथा कपिल बुधवार रात को वैगनआर कार से हाथरस जा रहे थे। रात नौ बजे जब वे गांव सोनाई के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार इंडिका कार से उनकी भिड़ंत हो गई। घटना में इंडिका कार में सवार थाना इगलास के गांव जवार निवासी मोनू उर्फ मनोज तथा सुनील पुत्र धांधू व उसकी पत्नी नीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पर राया पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां उपचार के दौरान मनोज और सुनील की मौत हो गई जबकि नीतू की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर सुनील, विनोद और कपिल भी इस दुर्घटना में घायल हो गए। मौके पर पहुंचे इनके परिजन भी उन्हें उपचार के लिए ले गए। बताया गया है कि सुनील नोएडा स्थित किसी कंपनी में काम करता था परिवार के साथ वह नोएडा जा रहा था। दो बेटों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनो की उम्र 22 से 24 वर्ष बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed