फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three dead in the accident of truck and car

इतना भयानक था हादसा कि अंगों को समेटकर पन्नी में रखना पड़ा

Thu, 20 Aug 2015 08:47 AM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
three dead in the accident of truck and car

हाईवे पर जुबिलेंट कट के पास बुधवार सुबह ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार आगे चल रहे दूसरे ट्रक में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार सवार बिजनौर के दो युवकों और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी पर सीएचसी पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजनौर के शेरकोट के रहने वाले नईम सऊदी अरब में काम करते हैं। मंगलवार रात वह दिल्ली से सऊदी अरब जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से टकराया तेज रफ्तार ट्रक

three dead in the accident of truck and car

उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने के लिए उनके भाई गुलफाम (20), जुबैर (24) पुत्रगण इकरार और नईम की आठ साल की बेटी निदा भी गए थे। दिल्ली जाने के लिए गांव के ही तसब्बुर पुत्र सिकंदर की कार बुक कराई गई थी।

बुधवार सुबह दिल्ली से लौटते समय करीब 5:45 बजे चालक जुबिलेंट कट के पास फ्लाईओवर पर कार चढ़ा रहा था। इस कार के आगे एक ट्रक चल रहा था।

कार की रफ्तार धीमी थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।

दो लोगों की मौके पर ही मौत

three dead in the accident of truck and car

भीषण हादसे में कार सवार गुलफाम, जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल निदा ने कार से निकाले जाने के बाद दम तोड़ दिया। कार चालक तसब्बुर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दोनों हाथ कुचल गए थे।

आनन फानन में निजी अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में उसे मेरठ भेज दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई।

उधर, हाईवे पर जाम लग गया, बमुश्किल जाम खुलवाया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अंकल मुझे बचा लो ....

three dead in the accident of truck and car

हादसे के वक्त बच्ची निदा कार में पीछे सो रही थी। इस बीच उसकी आंख खुल गई, आनन फानन में लोग इकट्ठा हो गए। एक होमगार्ड भी मौके पर पहुंचा था, उसने लोगों की मदद से किसी तरह बच्ची को बाहर निकाला। होमगार्ड का हाथ पकड़े निदा बोली, अंकल मुझे बचा लो। उसके मुंह से निकले अल्फाज से सभी की आंखें नम हो गईं। निदा घटना के बाद दहशत में थी।

ट्रक की टक्कर लगते ही कार आगे चल रहे ट्रक के नीचे घुस गई। किसी तरह उसे निकाला गया। कार की छत गायब हो चकी थी। दोनों युवक बुरी तरह कुचल गए थे। किसी तरह एंबुलेंस चालकों और पुलिसकर्मियों ने शवों को बाहर निकाला। अंगों को समेटकर पन्नी में रखा गया, जिन्हें बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed