वर्ल्ड कप मैच बचाने को दिल्ली के पास तीन दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसीए के पास टी-20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी बचाने के लिए तीन दिन का समय बचा है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने खुलासा किया कि डीडीसीए को आठ फरवरी तक की मोहलत दी गई है।
इस समय में अगर उनकी ओर से सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाती हैं तब वह मेजबानी के हकदार होंगे, वरना बोर्ड ने इसके लिए प्लान बी भी तैयार कर रखा है।
ठाकुर के कहने का मतलब साफ है कि इस समय सीमा में डीडीसीए ने मंजूरियों को हासिल नहीं किया तो मैचों को श्रीलंका टी-20 की तरह दूसरे आयोजन स्थलों को दे दिया जाएगा।
बीसीसीआई से हस्तक्षेप की मांग
यही नहीं बुरी खबर यह भी है कि दिल्ली डेयरडेविल्स के मालिकों ने आईपीएल मुकाबले दिल्ली में बिना किसी बाधा के आयोजित करने को बीसीसीआई से हस्तक्षेप की मांग की है।
सूत्रों के मुताबिक दक्षिण दिल्ली नगर निगम की टीम शनिवार को फिरोजशाह कोटला का दौरा करने जा रही है। निरीक्षण केबाद ही डीडीसीए को मंजूरी मिलेगी।
अगर मंजूरी नहीं मिलती है तो डीडीसीए के पास अदालत जाने का विकल्प बचता है। सूत्र यह भी बताते हैं कि डीडीसीए ने अदालत जाने को भी कमर कस रखी है।