फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three cong workers killed in west bengal

प. बंगाल: पंचायत चुनावों में हिंसा, 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत

Sun, 21 Jul 2013 12:14 PM IST
मुर्शिदाबाद/एजेंसी
मुर्शिदाबाद/एजेंसी Updated Sun, 21 Jul 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
three cong workers killed in west bengal

पश्चिम बंगाल में हो रहे पंचायत चुनावों में हिंसक हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अंतिम और चौथे चरण के मतदान से पूर्व शनिवार रात मुर्शिदाबाद में हिंसक हमले में कांग्रेस के तीन कार्यकताओं की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल भी हो गए हैं। कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस पर इस हमले का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, कपासडांगा के पास शनिवार रात कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं नूर मोहम्मद शेख और अहद अली की बम से हमलाकर हत्या कर दी गई। वहीं, भरतपुर में एक अन्य कार्यकर्ता रेपोन शेख की विरोधी दल के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में मौत हो गई।
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद जिले के कांग्रेस प्रवक्ता अशोक दास ने इन हमलों के पीछे सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद जिले में अंतिम और चौथे चरण का मतदान सोमवार को होना है। अब तक तीन चरणों के मतदान के दौरान हिंसा में सात लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed