फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three children of mother was being gangrape five arrested

तीन बच्चों की मां से गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

Tue, 05 Feb 2013 11:58 PM IST
फरीदाबाद/ब्यूरो
फरीदाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 05 Feb 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
three children of mother was being gangrape five arrested

केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भले ही संजीदा हो, लेकिन शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को बल्लभगढ़ क्षेत्र में पांच लोगों ने तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता 29 जनवरी को झाड़सैतली स्थित क्लीनिक पर पति के साथ इलाज के लिए गई थी, लेकिन इलाज के दौरान रुपये कम पड़ गए। तो पति अपने पिता की दुकान से रुपये लेने चला गया। इतनी देर में दो लड़के क्लीनिक पहुंचे और महिला का मुंह बंद करके मोटरसाइकिल पर उठा कर ले गए। इस घटना से क्लीनिक में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वापस आने पर पीड़िता के पति ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 29 जनवरी की देर रात पीड़िता को राजीव कॉलोनी से नशे की हालत में बरामद कर लिया। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। जिसमें खंदावली गांव के पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने खंदावली गांव के जाविर, इकबाल, अंसार अली, निसार और मुल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पांचों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed