फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Three children filed a petition in the Supreme Court

तीन बच्चों ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, उम्र 14 माह से भी कम

Wed, 30 Sep 2015 08:58 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
Three children filed a petition in the Supreme Court

छह महीने से 14 महीने के बच्चों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया है कि दिल्ली की आबोहवा ठीक नहीं है इसलिए पटाखों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई जाए।

विज्ञापन


खास तौर से इस बात का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है कि दशहरा और दिवाली का त्योहार जल्द आने वाला है। याचिका में अदालत से तत्काल इस मामले में दखल देने की गुहार की गई है।संभवत: ये शिशु सुप्रीम कोर्ट जाने वाले सबसे कम उम्र के याचिकाकर्ता हैं।
विज्ञापन


याचिका अर्जुन गोपाल, अरव भंडारी और जोया राव भसीन की ओर से दाखिल की गई है। ये तीन दिल्ली के निवासी हैं और उनकी उम्र छह महीने से 14 महीने के बीच है।

छह महीने से 14 महीने के बीच के हैं तीनों शिशु

Three children filed a petition in the Supreme Court

याचिका में कहा गया है कि पिछले दो सालों से दिल्ली को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर माना गया है। प्रदूषण के कारण यहां लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही है। बड़ी संख्या में लोगों को फेफड़े से संबंधित परेशानियां हो रही हैं।

खासकर बच्चों और किशोरों के लिए तो यह जानलेवा है। याचिका में कहा गया कि वायु प्रदूषण से संबंधित बीमारियों के कारण हर वर्ष भारत में सात लाख मौत होती है।

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की एक बड़ी वजह यह है कि आसपास केराज्यों में करीब 500 मिलियन टन अनाज के अवशेषों को जलाया जाता है।

साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों की राजधानी में आवाजाही भी इसकी वजह है। इसके अलावा दशहरा और दिवाली का त्योहार करीब है। इस दौरान बड़े पैमाने पर पटाखे जलाए जाते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता है। इस कारण लोगों को फेफड़े से संबंधित परेशानी होती है। याचिका पर संभवत: अगले हफ्ते सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed