{"_id":"aac5f3a4-2a16-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"three-cancer-medicines-will-be-available-in-cheap-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते दाम में मिलेगी कैंसर की तीन दवाएं ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सस्ते दाम में मिलेगी कैंसर की तीन दवाएं
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर पीड़ितों को महंगी दवाओं से थोड़ी राहत मिली है। प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला ने छह महीने में दूसरी बार कैंसर की तीन दवाओं की कीमतें घटा दी हैं। कैंसर की इन दवाओं के दाम 50 से 64 फीसदी कम होने के बाद 27 हजार रुपये में मिलने वाली फेफड़े के कैंसर की दवा अब 9,900 रुपये में मिलेगी। बंगलूरू के नजदीक सिप्ला की नई फैक्टरी में कैंसर दवाओं के उत्पादन के चलते यह दवाएं सस्ती हो पाई हैं।
विज्ञापन
सिप्ला लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने कैंसर पीड़ितों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए तीन दवाओं एरलोटीनिब (एरलोसीप), डोसीटेक्सेल (डोसीटेक्स) और कैपीसीटाबीन (केपगार्ड) की कीमतों में भारी कमी कर दी है। यह दवाएं फेफड़े, स्तन, गर्दन, सिर और ब्लैडर समेत कई प्रकार के कैंसर के उपचार में काम आती हैं।
विज्ञापन
फेफड़ों के कैंसर की दवा एरलोसीप की कीमत सबसे ज्यादा 17 हजार रुपये कम हुई है। फिलहाल 1,200 से 27,000 हजार रुपये के बीच बिकने वाली कैंसर की यह तीन दवाएं अब 600 से 9,900 रुपये के बीच मिलेंगी। इस साल मई में भी सिप्ला ने अपनी कुछ कैंसर दवाओं की कीमतों में भारी कमी का ऐलान किया था।
विज्ञापन
सिप्ला के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. वीईके हमीदिया ने कहा है कि सिप्ला ने एचआईवी-एड्स और मलेरिया की सस्ती दवाएं मुहैया करने की दिशा में जो काम किया है, उसमें अब कैंसर भी शामिल हो गया है। यह प्रयास भारत तक सीमित न रहकर ग्लोबल स्तर पर होंगे। पेटेंट के मामलों में सिप्ला को अदालत से मिली कामयाबी के बाद कई दवाओं के सस्ता होने का रास्ता खुला है। मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए सिप्ला के डॉ. हमीदिया रॉयल्टी देकर किसी भी दवा के उत्पादन की छूट की वकालत करते रहे हैं।
दवा--------------------------------मौजूदा दाम------------नया दाम (रुपये में)
एरलोसीप 150एमजी (30 गोली)-----------27,000--------------------9,900
डोसीटेक्स 120एमजी-----------------------14,000--------------------7,000
केपगार्ड 500 एमजी(10 गोली)--------------1,200---------------------600