फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   three attempts were made to kill sanjay gandhi says weikileaks

यूपी में 3 बार हुई थी संजय गांधी की हत्या की कोशिश

Thu, 11 Apr 2013 08:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Apr 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
three attempts were made to kill sanjay gandhi says weikileaks

विकिलीक्स ने गांधी परिवार से जुड़ा एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। वेबसाइट ने इस बार इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की हत्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।

विज्ञापन


एक अमेरिकी केबल के हवाले से विकिलीक्स ने बताया है कि आपातकाल के दौरान संजय गांधी की तीन बार हत्या करने की कोशिश की गई थी।

संजय गांधी की हत्या की पहली कोशिश यूपी में हुई थी। आपातकाल के दौरान वे उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे और उनकी हत्या के लिए एक शक्तिशाली राइफल का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया ने प्रकाशित किया है।

खबर के मुताबिक, सितंबर 1976 में अमेरिकी दूतावास ने बताया था कि सुनियोजित हत्या की साजिश के तहत तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे एक हमलावर के निशाने पर थे, लेकिन वह साजिश विफल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी केबल में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि 30 या 31 अगस्त को एक हत्यारे ने संजय गांधी पर तीन बार गोली चलाई थी। लेकिन वह बच गए।

इस केबल में भारतीय खुफिया सूत्रों को आधार बनाया गया है।

केबल में कहा गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसी के अनुसार, संजय गांधी पर यह हमले की तीसरी कोशिश थी। इसमें आशंका जताई गई थी कि अंत में उन पर हमले का आरोप विरोधी तत्वों पर लगाया जाता।


एक अन्य केबल में बताया गया है कि आपातकाल के पीछे संजय गांधी और इंदिरा गांधी के निजी सचिव आर के धवन जैसे 'गैर सैद्धांतिक' अधिकार वाले व्यक्ति का हाथ था, जो प्रधानमंत्री की तात्कालिक शक्तियों को बनाए रखने के लिए कार्य किए।

गौरतलब है कि 23 जून, 1980 को दिल्ली में संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस समय वह 33 वर्ष के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed