फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Three arrested in Shamali firing case

शामली फायरिंगः 10 आरोपी पहचाने, 3 गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2016 09:10 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in Shamali firing case

हर्ष फायरिंग प्रकरण में 10 आरोपियों की पहचान हो गई है। वीडियो रिकार्डिंग देखने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि तीसरे से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


कैराना में ब्लाक कार्यालय के बाहर जमकर हर्ष फायरिंग की गई थी। कुछ लोगों ने लाइसेंसी हथियारों से, तो कुछ ने अवैध हथियारों से फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से कैराना निवासी बालक समी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू किया। घटना के दौरान हुई वीडियो रिकार्डिंग की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने 10 आरोपियों को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामजद आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं

Three arrested in Shamali firing case

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि पहचाने गए आरोपियों में से शादाब निवासी नकुड़, राकिब निवासी गंगोह (सहारनपुर) तथा अहसान निवासी ग्राम भूरा (कैराना) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीनों आरोपियों को झिंझाना रोड से दबोचा गया। आरोपियों से 315 बोर का एक-एक तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों में से राकिब और शादाब को मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अहसान से अभी पूछताछ चल रही है।

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से समी की मौत के मामले में बालक के चाचा इकबाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसमें ब्लाक प्रमुख पति गय्यूर अली सहित पांच लोगों को नामजद किया था। इन पांचों आरोपियों में से किसी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं, जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed