{"_id":"dda043934d137ed18a56df18f9be9b71","slug":"three-armed-forces-personnel-get-kirti-chakra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरता को नमनः तीन जवानों को कीर्ति चक्र","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीरता को नमनः तीन जवानों को कीर्ति चक्र
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 26 Jan 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर दुश्मन के खिलाफ अदम्य साहस एवं पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले तीन जवानों को कीर्ति चक्र और दस को शौर्य चक्र देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
कीर्ति चक्र पाने वालों में एक थल सेना, एक वायुसेना और एक गृह मंत्रालय का अधिकारी शामिल है।
इसमें जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तैनात 5/5 गोरखा राइफल्स के नायब सूबेदार भूपाल सिंह छंतेल मागर को घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई में असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
जबकि उत्तराखंड की भीषण आपदा में शहीद हुए पायलट विंग कमांडर डेरिल केस्टिलीनो और 205 कोबरा बटालियन के शहीद कांस्टेबल भृगुनंदन चौधरी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अदम्य साहस के लिए एक बार सेना पदक (वीरता), 48 सेना पदक (वीरता), दो नाओ सेना पदक (वीरता), एक बार से वायु सेना पदक (वीरता), 14 वायु सेना पदक, 28 परम विशिष्ट सेवा मेडल, पांच उत्तम युद्ध सेवा मेडल, सात बार से अति विशिष्ट सेवा मेडल, 45 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 19 युद्ध सेवा मेडल, पांच बार से सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 35 सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण), आठ नाओ सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 15 वायु सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण), दस बार से विशिष्ट सेवा मेडल और 112 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं। इनके अलावा ऑपरेशन रक्षक में भागीदारी के लिए 25 मेंशन इन डिस्पैचेज की भी घोषणा की गई है।
इन्हें मिला शौर्य चक्र
राष्ट्रपति भवन की ओर से 65 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के 368 कर्मियों को वीरता पुरस्कार और अन्य अलंकरणों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
16वीं लाइट कैवेलरी के लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रमजीत सिंह (मरणोपरांत), असम राइफल्स के मेजर मनदीप सिंह गुम्मन, 24वीं राष्ट्रीय राइफल्स की बिहार रेजीमेंट के मेजर गौरव ठाकुर, 17 जाट रेजीमेंट के कैप्टन संदीप भरतिया, नौ पैरा (एसएफ) के कैप्टन महावीर सिंहल, 18 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही लल्लावमजुआला और 5-5 गोरखा राइफल्स के सिपाही रणबहादुर गुरूंग (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र के लिए चुना गया है।
इसके अलावा शौर्य चक्र पाने वालों में वायुसेना के विंग कमांडर आदित्य प्रकाश सिंह, निखिल नायडू और पायलट कृष्णामूर्ति प्रवीण शामिल हैं।
उत्तराखंड आपदा के जांबाजों को वीरता पुरस्कार
उत्तराखंड में पिछले साल आई भीषण आपदा में चले देश के सबसे बडे़ सैन्य बचाव अभियान में एमआई 17 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद पायलटों और चालक दल को वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है।
शहीद पायलट विंग कमांडर डेरिल केस्टिलीनो को शांतिकाल का दूसरा सर्वश्रेष्ठ सम्मान कीर्ति चक्र और शहीद को-पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट के प्रवीण को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया है।
इसके अलावा शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट तपन कपूर, जूनियर वारंट अफसर एके सिंह और सार्जेंट सुधाकर यादव को वायु सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में एयरफोर्स, सेना ने लगभग एक माह तक अभियान चलाकर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे एक लाख से अधिक लोगों को निकाला था।
अभियान के तहत 25 जून को केदारनाथ से वापस लौटते हुए एक एमआई 17 हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया था। इस हादसे में एयरफोर्स के पांच और आईटीबीपी, एनडीआरएफ के 15 अधिकारी और जवान शहीद हो गए थे।
वहीं, आपदा के दौरान चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान का सफल संचालन करने वाले उत्तर भारत एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस बाबा को गणतंत्र दिवस पर बार टू अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा।