मोदी-शाह को बम से उड़ाने की धमकी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ सिरफिरे मुरादाबाद शहर के अमन को पलीता लगाने की साजिश रच रहे हैं। भड़काऊ पर्चों के जरिए फिजा में जहर घोलने की कोशिश की जा रही है। लेकिन खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं है। पुलिस भी अंजान बनी है।
ये पर्चे शहर में धड़ल्ले से बांटे जा रहे हैं। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पर्चे में एक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया गया है।
महानगर में जो भड़काऊ पर्चे बांटे जा रहे हैं उन्हें प्रिंट कराने के बजाए पर्चे में हाथ से लिखा गया है। इसमें अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसी पर्चे पर पूर्व में इसी तरह की धमकी के बारे में छपी कुछ खबरों की फोटो स्टेट है।
खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं
पर्चे बांटने वाले ने खुद को मुगलपुरा का निवासी बताया है। धमकी दी है कि यदि मोदी और अमित शाह ने मुरादाबाद में घुसने की कोशिश की तो दोनों को बम से उड़ा दिया जाएगा।
लेकिन हैरानी इस बात की है कि सिरफिरे इस तरह खुलेआम फिजा में जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं और हमारा खुफिया तंत्र एकदम सुप्त अवस्था में है। कहने को तो यहां एलआईयू और स्पेशल ब्रांच से लेकर आईबी तक की यूनिट हैं।
पिछले दिनों आतंकी एजाज मुरादाबाद में रुका, बिजनौर में ट्रेस हुए आतंकी भी शहर में लंबे वक्त तक डेरा डाले रहे लेकिन सरकारी जासूसों को न पहले कुछ पता चला और न ही अब इन पर्चों को बांटने वालों की भनक इन्हें लगी है।