फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   threatened to cricketer Bhubaneswar Kumar and his family

टीम इंडिया के खिलाड़ी से 80 लाख की ठगी

Sun, 09 Aug 2015 07:02 PM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
threatened to cricketer Bhubaneswar Kumar and his family

हत्या के मामले जेल में बंद एक आरोपी ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे दी।

विज्ञापन


भुवनेश्वर ने 80 लाख रुपये देकर बुलंदशहर में जमीन का सौदा किया था। पैसा लेकर हत्या आरोपी ने ऐनवक्त पर बैनामा कराने से इनकार किया। पैसा वापस मांगा गया तो आरोपी ने धमकी दे डाली। भुवनेश्वर के पिता की तहरीर पर इंचौली थाने में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह (रिटायर सब इंस्पेक्टर) निवासी जी ब्लॉक गंगानगर, इंचौली, मेरठ ने रणवीर सिंह से बुलंदशहर के अगौता में 80 लाख रुपये की खेत की जमीन का सौदा किया था। पुलिस के मुताबिक, रणवीर सिंह हत्या के एक मामले में मेरठ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

threatened to cricketer Bhubaneswar Kumar and his family

28 जुलाई को बैनामा तय हुआ था। भुवनेश्वर ने आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के जरिये 80 लाख रुपये रणवीर सिंह के परिवार को दे दिए थे।

बैनामे से ऐन पहले रणवीर ने जेल से आने से मना कर दिया। जमीन न देने पर पैसा वापस मांगने पर आरोपी और उसके परिवार ने भुवनेश्वर और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे दी।

किरण पाल सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। उनकी तहरीर पर शनिवार को रणवीर सिंह, उसकी पत्नी देवेंद्री, बेटे अरविंद और बेटी लवली के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

‘न जमीन दूंगा, न पैसा, एक और हत्या मंजूर’

threatened to cricketer Bhubaneswar Kumar and his family

क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और उसके परिवार से 80 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी रणवीर सिंह धमकी दे रहा है कि एक और हत्या मंजूर है, लेकिन न जमीन दूंगा, न पैसा लौटाऊंगा।

इसके चलते भुवनेश्वर का परिवार दहशत में है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भुवी के परिजनों का कहना है कि उनका मूल गांव लोहड़ी, बुलंदशहर है, जिसके चलते उन्होंने अगौता के जंगल में जमीन खरीदने की योजना बनाई थी।

पैसा देने से पहले रणवीर सिंह और उसका पूरा परिवार जमीन देने के लिए तैयार था। इसके चलते न्यायालय के जरिये उन्होंने जेल से आकर रणवीर के बैनामा कराने की स्वीकृति भी करा ली थी। उनके अकाउंट में पैसा पहुंचते ही समूचे परिवार में लालच आ गया।

ऐनवक्त पर हत्यारोपी ने जेल से आने से मना किया

threatened to cricketer Bhubaneswar Kumar and his family

28 जुलाई को कचहरी में स्टांप खरीदने से लेकर पूरी प्रक्रिया करा ली, लेकिन ऐनवक्त पर रणवीर ने जेल से आने पर इनकार कर दिया। उसके मना करते ही भुवी और उनके परिवार के होश उड़ गए।

इंस्पेक्टर इंचौली योगेंद्र मलिक ने बताया कि किरण पाल सिंह तहरीर में बताया कि यह जमीन वह भुवी के लिए खरीदना चाहते थे। बैनामा भी भुवी के नाम होना था।

बैनामा न होने पर किरण पाल ने एक सप्ताह तक रणवीर और उसके परिजनों से दोबारा बैठकर बातचीत करने को कहा था। लेकिन, जेल से रणवीर ने कहा कि इस मामले में अब कोई बात नहीं करनी, जो कुछ करना है आप कर सकते हैं।

तुम्हारे पैसे से ही केस लड़ूंगा
एसएसपी के मुताबिक, जेल में बंद रणवीर ने भुवी के परिजनों को धमकाते हुए कहा कि एक पैसा नहीं लौटाऊंगा। ज्यादा दबाव बनाया तो एक और हत्या करने से भी पीछे नहीं हटूंगा। यही नहीं, तुम्हारे पैसे से ही केस भी लड़ लूंगा।

मामला बुलंदशहर जिले से जुड़ा हुआ है। लेकिन, भुवनेश्वर के पिता ने पैसा मेरठ में देना बताया है। इसी आधार पर इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -डीसी दूबे, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed