फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   threat to flights; major airports put on alert

विमानों में आत्मघाती हमले की धमकी, अलर्ट जारी

Sat, 25 Oct 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Oct 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
threat to flights; major airports put on alert

एक बेनामी खत के जरिए विमानों में आत्मघाती हमले की धमकी मिलने के बाद देश के सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ाने वाली इस चिट्ठी के आधार पर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीआईएस), एयरपोर्ट ऑथरिटी और सीआईएसएफ को हवाई अड्डों पर खास चौकसी बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि आतंकी 24 और 25 अक्तूबर को अहमदाबाद-मुंबई और मुंबई-कोच्चि रूट की फ्लाइटों में आत्मघाती हमला कर सकते हैं। वे अहमदाबाद और मुंबई से विमान में बैठने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है, लेकिन चिट्ठी का ब्यौरा अति गोपनीय रखा गया है। मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक चिट्ठी के स्रोत की छानबीन की जा रही है। लिहाजा इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी हमले की धमकी के मद्देनजर सिर्फ अहमदाबाद और मुंबई ही नहीं, बल्कि सभी हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि आतंकी ध्यान भटकाने के मकसद ने अहमदाबाद और मुंबई का नाम लिखकर कहीं और हमला कर सकते हैं।


सूत्रों ने बताया कि 24 अक्तूबर को गुजराती नया साल शुरू होता है और 25 अक्तूबर को भैयादूज त्योहार मनाया जाता है। नए साल के मौके पर पूरा गुजरात त्योहार के मूड में रहता है। आतंकी इसी का फायदा उठाकर बड़ी वारदात की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed