फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   threat to bhartitya janta party mla sangeet som from isis

भाजपा विधायक संगीत सोम को ISIS की धमकी

Sun, 27 Dec 2015 04:47 PM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
threat to bhartitya janta party mla sangeet som from isis

यूपी के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम को शनिवार को फिर धमकी भरी कॉल आई। धमकी देने वाले ने खुद को आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) का आतंकी बताया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का दावा है कि दक्षिण अमेरिकी देश चिली से इंटरनेट कॉल के जरिए धमकी दी गई। विधायक ने अधिकारियों से इस मामले की शिकायत करते हुए सरधना थाने में तहरीर दी है। खुफिया विभाग और पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


संगीत सोम शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने कैंप कार्यालय (सरधना) में समर्थकों से बात कर रहे थे। तभी विधायक के सीयूजी नंबर पर कॉल आई, जिसे पीए विकास ने रिसीव किया। फोन रिसीव करते ही धमकी मिलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल से कराई जा रही हैं जांच

threat to bhartitya janta party mla sangeet som from isis

विकास ने फोन विधायक को सौंप दिया। विधायक का कहना है कि धमकी देने वाला अंग्रेजी और हिंदी में बात कर रहा था और उसने खुद को आईएसआईएस का आतंकी बताया। विधायक ने भी सख्त लहजे में बोलना शुरू कर दिया।

करीब एक मिनट तक फोन पर दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद फोन काट दिया गया। विधायक ने इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

आईएसआईएस से संगीत सोम को धमकी मिलने की सूचना पर खुफिया विभाग में खलबली मच गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण अमेरिकी देश चिली से इंटरनेट कॉल के जरिए विधायक को धमकी दी गई है। इस मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।

पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल में जुटी है। बता दें कि इससे पहले भी संगीत सोम को दो बार धमकियां मिल चुकी हैं। एक बार जानलेवा हमला हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed