{"_id":"f80d9b2022bfaf965af5024e979607f4","slug":"threat-of-terrorist-attack-in-delhi-and-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में नैरोबी जैसे आतंकी हमले का खतरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली-एनसीआर में नैरोबी जैसे आतंकी हमले का खतरा
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर के मॉल्स में केन्या के नैरोबी जैसा आतंकी हमला हो सकता है। आने वाले त्योहारों के मौसम में आतंकी इस तरह का हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले मिले इस तरह के इनपुट्स ने देश की सुरक्षा एजेंसियों समेत दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा दी है।
देश के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को इस बाबत आगाह किया है। देश के बॉर्डर पर आतंकियों व घुसपैठियों की बातचीत भी रिकॉर्ड की गई। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी ने इस तरह के इनपुट्स मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। अधिकारी ने बताया कि कई सालों से अंडरग्राउंड आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने दिल्ली-एनसीआर में नैरोबी जैसा आतंकी हमला करने का जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन
लश्कर के कई आतंकी भारत सीमा में घुस चुके हैं। गृह मंत्रालय राज्यों के पुलिस प्रमुखों के संपर्क में है। मध्य प्रदेश के खंडवा जेल से फरार हुए सिमी के छह आतंकियों की घटना को भी इस इनपुट्स से जोड़कर देखा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि ये घटना अचानक हुई हो, मगर ये भी हो सकता है कि ये देश में हमले की साजिश भी हो सकती है।
बढ़ाई मॉल्स की सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने मॉल्स की सुरक्षा रिव्यू कर बढ़ा दी है। हर मॉल के सामने पुलिस की एक ईआरवी (एमरजेंसी रेस्पॉन्स व्हीकल), दो मोटर साइकिल को तैनात करने के अलावा एक-एक कोबरा वैन तैनात की गई है। कोबरा वैन में आधुनिक हथियारों से लैस दिल्ली पुलिस के कमांडो तैनात रहते हैं।
इसके अलावा हर मॉल में एनाउसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं ताकि सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए लोगों को आगाह किया जा सके। बड़े बाजारों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।