फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   threat of bomb blast in two more schools

यूपी: दो स्कूलों को उड़ाने की धमकी, चिट्ठी मिलने से दहशत

Wed, 10 Feb 2016 09:31 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
threat of bomb blast in two more schools

26/11 के मास्टरमाइंड और देश के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के नाम से सोमवार को मिले बम धमाकों की धमकी भरे खत के बाद मंगलवार को दहशत और बढ़ गई। वजह रही, दो और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल जाना।

विज्ञापन


आवास विकास स्थित सनराइज पब्लिक  स्कूल में खत पड़ा मिला, जबकि शाहगंज स्थित राधा बल्लभ इंटर कॉलेज में धमाके की धमकी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। इस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान और तेज कर दिया है। बुधवार को भी स्कूल-कॉलेजों में तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन


दोनों जगह धमकियां तब मिलीं जब शहर में बम डिस्पोजल स्क्वाड और स्पेशल वैपन्स एंड टैक्टिस के दस्ते स्निफर डॉग डॉली के साथ चेकिंग कर रहे थे।

दीवार के सहारे पड़ा मिला खत

threat of bomb blast in two more schools

सनराइज पब्लिक  स्कूल में कक्षा सात के दो छात्रों को दीवार के सहारे खत पड़ा मिला। यह काले रंग के पेन से लिखा था। इसमें स्कूल में बम धमाके की धमकी है। धमकी देने वाले का नाम नहीं है।

इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक फोन पर बताया गया कि शाहगंज स्थित राधा बल्लभ इंटर कॉलेज में बम धमाका होने वाला है। पुलिस की टीमें इस विद्यालय में पहुंची। स्कूल की एक शाखा दयालबाग में भी है।

वहां भी पुलिस तैनात की गई। सिकंदरा स्थित होली पब्लिक  स्कूल में भी एहतियातन चेकिंग कराई गई। हालांकि यहां के लिए कोई धमकी नहीं मिली है। इनके अलावा उन स्कूल-कॉलेजों में चेकिंग जारी रही, जहां सोमवार को कराई गई थी।

एसएसपी ने प्रधानाचार्यों की मीटिंग बुलाई

threat of bomb blast in two more schools

स्कूलों को लगातार मिल रही धमकियों के चलते एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बुधवार दोपहर दो बजे पुलिस लाइन में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की मीटिंग बुलाई है। इसमें स्कूलों की सुरक्षा के लिए बनी योजना पर अमल करने के लिए कहा जाएगा।

इस तरह की खुराफात करने वाले लोग पहले भी पकड़े जाते रहे हैं। जिन लोगों ने अब शरारत की है, वे भी पहचान लिए जाएंगे। फिर भी पुलिस हाईअलर्ट पर है।
- अजय मोहन शर्मा ( डीआईजी )

इन धमकियों के मद्देनजर एक तो स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।  दूसरा स्कूलों की सुरक्षा के लिए पूर्व में बनी योजना पर अमल कराने पर जोर दिया जा रहा है। तीसरा खुराफातियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी )

सनराइज पब्लिक स्कूल में बच्चों को धमकी भरा खत मिला था, इसमें किसी आतंकी संगठन का नाम नहीं है। इसके अलावा राधा बल्लभ के लिए धमकी का फोन से दी गई थी। उसे ट्रेस किया जा रहा है।
- राजेन्द्र यादव ( सीओ, लोहामंडी )

दम हो तो रोक कर दिखाएं

सनराइज पब्लिक स्कूल में मिला खत पांच लाइनों में है। लिखा है आज 11:30 बजे आपके स्कूल के बच्चों को हम साथी स्कूल के अंदर घुसकर बम से उड़ा देंगे। अगर आपमें दम है तो रोक कर दिखाएं .... आपका दुश्चिंतक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed