फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   thousand pregnant women likely affected by Nepal earthquake says un report

नेपाल के भूकंप से 50 हजार गर्भवती महिलाएं होंगी प्रभावित: यूएन

Wed, 29 Apr 2015 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Apr 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
thousand pregnant women likely affected by Nepal earthquake says un report

नेपाल में आए भीषण भूकंप को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस आपदा से नेपाल की करीब 50 हजार गर्भवती महिलाएं प्रभावित होंगी।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की इकाई यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड (UNFPA) ने अपने प्रारम्भिक अनुमानों में संकेत दिया है कि चार हजार से ज्यादा की जान लेने वाले नेपाल के इस भूकंप से लगभग 50 महिलाएं और लड़किया प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


तबाही लेकर आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं भूकंप में से हताहत लोगों की देखभाल के लिए अस्पतालों में जब पर्याप्त सुविधा नहीं है ऐसे में सवाल उठता है कि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित डिलीवरी कैसे मिल सकेगी। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित डिलीवरी के लिए तमाम तरह की आधारभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत होती है, लेकिन नेपाल के हालात ऐसे है कि महिलाओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों से प्रभावित होंगी महिलाएं

thousand pregnant women likely affected by Nepal earthquake says un report

फर्स्ट पोस्ट के अनुसार, यूएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप से नेपल के तबाह होने यहां की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित डिलीवरी की सुविधा, डिलीवरी के बाद बच्चा और जच्चा की उचित देखभाल और आपातकालीन सेवाएं उपलब्‍ध कराने में मुश्किल होगी जिससे गर्भवती महिलाएं प्रभावित होंगी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है महिलाओं और लड़कियों से लिंग के आधार पर भेदभाव और हिंसा होती है उसके खिलाफ लड़ने में भी मुश्किल होगी।

यूएनएफपीए की कोऑर्डिनेटर प्रिया मारवाह का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रेगनेन्सी से जुड़ी मौतें और लैंगिक अपराध बढ़ जाएंगे। इसके अलावा कई महिलाएं विपरीत परिस्थियों के कारण अपनी प्रजनन क्षमता को भी खो देंगी। लेकिन इन सब चुनौतियों से निपटने के लिए यूएन नेपाल सरकार और मानव सेवा में लगी गैरसरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed