फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   thousand of people in trouble due to violence in varanasi

जब लाठीचार्ज-पथराव के बीच गलियों में फंसे हजारों लोग

Tue, 06 Oct 2015 08:27 AM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 08:27 AM IST
विज्ञापन
thousand of people in trouble due to violence in varanasi

अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान आगजनी और भगदड़ के बाद गोदौलिया चौराहे पर सोमवार की शाम हजारों लोग फंस गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद घरों से निकले युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की खबर लेने के लिए परिजन बेचैन रहे। जिन घरों के लोग शहर में निकले थे उनकी सलामती के लिए दुआएं की जाने लगी।

विज्ञापन


आगजनी-पथराव के बाद पुलिस-पीएसी के जवानों ने सड़क पर जमे उपद्रवियों को खदेड़ने का प्रयास किया तब गलियों से जवाबी ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान अमर उजाला के दो छायाकारों की बाइक भी उपद्रवियों ने फूंकी डाली। इसके बाद छात्रों, मरीजों और दर्शनार्थियों और पर्यटकों का गोदौलिया, गिरजाघर, बांसफाटक, चौक और दशाश्वमेध की ओर जाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


लोग गलियों से होकर किसी तरह निकल सके। कोई भीड़ के बीच सड़क पर धक्कामुक्की से निकलने की कोशिश कर रहा था तो कोई गलियों में भाग कर शरण ले रहा था। हजारों लोग आसपास की गलियों में छिपे थे। तमाम महिलाओं और संतों ने भी गलियों के चबूतरों पर घंटों गुजारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'निलंबित हो वाराणसी का पूरा जिला प्रशासन'

thousand of people in trouble due to violence in varanasi

वाराणसी में प्रतिकार यात्रा पर हुए लाठीचार्ज पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पूरे जिला प्रशासन को निलंबित के साथ ही हाईकोर्ट के जज से प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। इतना ही नहीं, भाजपा ने इस घटनाक्रम के बाद संतों को अपना समर्थन देने का एलान किया है।

सोमवार को आगरा आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वाराणसी में हुए घटनाक्रम को शासन की विफलता बताया है। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतिकार यात्रा को शुरू में ही रोकने की कोशिश क्यों नहीं की गई।

यात्रा जब संकरे क्षेत्र गोदौलिया में पहुंची तब जबरन उसे रोका गया और बिना चेतावनी दिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने वाराणसी के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पूरे जिला प्रशासन को निलंबित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed