फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   those buffaloes are not of azam khan

आजम के लिए किसी और की भैंसें उठा लाए पुलिसवाले?

Thu, 06 Feb 2014 11:10 AM IST
Updated Thu, 06 Feb 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
those buffaloes are not of azam khan

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पशुशाला से चोरी गई सातों भैंसें वास्तव में कैबिनेट मंत्री की ही हैं? कहीं दूसरी भैंसों को तो पशुशाला में तो नहीं भेज दिया गया है?

विज्ञापन


यह सवाल इसलिए उभरकर सामने आ रहा कि पुलिस पांच दिन बाद भी पशु चोरों को तलाश नहीं कर पाई है। अगर चोरों को भैंसें यूं ही छोड़ देनी थीं, तो उन्होंने इतना बड़ा रिस्क क्यों उठाया?
विज्ञापन


लोगों में चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री की भैंसें उसी दिन ठिकाने लगा दी गईं। सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जानती है या फिर भैंसों की देखभाल करने वाले।

'यहां कोई भैंस नहीं मिली'

those buffaloes are not of azam khan

पुलिस की ओर से भैंसों की बरामदगी का जो दावा किया जा रहा है उसमें भोट थाना क्षेत्र के इंड्रा गांव को छोड़कर किसी गांव के ग्रामीण इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं कि भैंसें यहां मिली थीं।

इंड्रा गांव में दो भैंसें मिलीं थी। गांव के लोगों ने ही इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। भुर्जी की मडैय्या गांव का कोई भी व्यक्ति इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि यहां भैंसें मिलीं थी।

गांव के लोग इस बात को जरूर स्वीकार करते हैं कि पुलिस गांव में आई थी और लोगों के घरों में जा जाकर पशुओं को देखा था। लेकिन यहां कोई भैंस नहीं मिली।

कुछ घंटे के अंदर कैसे मिलीं भैंसें?

those buffaloes are not of azam khan

पुलिस का दावा है कि दो भैंसें चमरौवा में मिली थीं। कहां मिली थीं। किसके यहां मिलीं? अगर ऐसे ही घूम रही थीं तो पुलिस ने तो उस इलाके का चप्पा-चप्पा छान मारा था। फिर कुछ घंटें के अंदर भैंसें कैसे मिल गईं।

भैंसों के मिलने के संबंध में पुलिस की ओर से यह भी जानकारी दी गई थी कि दो भैंसें खुद ही पशुशाला पहुंच गई थीं। एक गंज कोतवाली क्षेत्र में घूमती मिली। क्या चोर इतने शरीफ थे कि वो खुद ही भैंसों को पशुशाला तक छोड़ गए?

गांव के कुछ लोग दबी जुबान से यह भी कहते हैं कि हो सकता है कि पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए दूसरी भैंसों को बरामदगी दिखा दी हो। पशु चोरों की गिरफ्तारी को पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूर की है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed