फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   This train cancelled 100 times

एक साल में सौ बार निरस्त हो चुकी है ये ट्रेन

Mon, 20 Jul 2015 05:59 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
This train cancelled 100 times

दैनिक यात्रियों की फेवरेट लालकिला और जनता एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से बंद करने के बाद पिछले साल जुलाई माह में शुरू की गई आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस यात्रियों के लिए अब मुसीबत बन गई है। जब से इस ट्रेन की शुरूआत हुई है तब से अब तक ऐसे बहुत कम ऐसे मौके आए हैं जब कोलकाता एक्सप्रेस समय से चली हो। इतना ही निरस्तीकरण के मामले में भी इस ट्रेन का रिकार्ड बनता जा रहा है।

विज्ञापन


साल भर के भीतर ही यह ट्रेन अब तक 100 से भी ज्यादा बार निरस्त हो चुकी है। मई में मुरी हादसा और जून में इटारसी के आरआरआई रूम में लगी आग के बाद से कोलकाता एक्सप्रेस रेलवे द्वारा औसतन हर तीसरे रोज ही निरस्त कर दी जा रही है।
विज्ञापन


लेटलतीफी की वजह से पिछले साल लालकिला और जनता एक्सप्रेस को रेलवे द्वारा पूर्ण रूप से बंद किया गया था। तब कहा गया था कि इसके स्थान पर एक नई ट्रेन शुरू की जाएगी। सालों पुरानी इन दोनों ट्रेनों को बंद करने के बाद एक जुलाई 2014 से गाड़ी संख्या 13131/13132 आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस शुरू की गई लेकिन शुरूआत के पहले ही सप्ताह से ही कोलकाता एक्सप्रेस की लेटलतीफी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेटलतीफी भी इसकी कुछ ऐसी बढ़ी कि जुलाई 2014 में इसे पांच बार निरस्त करना पड़ा। इसके बाद से यह ट्रेन हर महीने कई बार निरस्त हुई। जो अब तक बरकरार है।

कोलकाता - आनंद विहार के बीच इसके 122 स्टॉपेज

This train cancelled 100 times

कोलकाता और आनंद विहार के बीच इसके 122 स्टॉपेज होने की वजह से तमाम दैनिक यात्री इसका प्रयोग करते हैं।

तमाम यात्री लेटलतीफी और निरस्तीकरण की वजह से इसमें अब सफर करने से भी कतराने लगे है। 

रेलवे अफसरों से ट्रेन के निरस्तीकरण और लेटलतीफी के बारे में पूछा जाता है तो वे हर बार रटा रटाया जवाब देते हैं कि ट्रेन एनसीआर जोन में नहीं बल्कि जहां से शुरू हो रही है वहीं से लेट चल  रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed