फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   This time terrorist has been catched from Jodhpur

जोधपुर से पकड़े गए 3 संदिग्ध आतंकी

Wed, 26 Mar 2014 01:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो/जयपुर Updated Wed, 26 Mar 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
This time terrorist has been catched from Jodhpur

राजस्थान के जोधपुर से मंगलवार को बरकत समेत तीन और संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर इंडियन मुजाहिदीन से जुड़कर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन



आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार हुए शाकिब अंसारी की निशानदेही पर मंगलवार सुबह बरकत की गिरफ्तारी हुई और बरकत की निशानदेही पर जावेद और इकबाल को दोपहर में पकड़ा गया।
विज्ञापन


तीनों आरोपी जोधपुर निवासी हैं। जोधपुर पुलिस ने बताया कि इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े चार दर्जन गुर्गे और भी हैं, जिन पर पुलिस की नजर है। पुलिस के अनुसार बरकत पर विस्फोटक सामग्री उपलब्ध करवाने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरकत ने लिया जावेद और इकबाल का नाम

This time terrorist has been catched from Jodhpur

गौरतलब है कि राजस्थान एटीएस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शाकिब समेत जयपुर और जोधपुर से पांच आतंकी गिरफ्तार किए गए थे।

शाकिब ने पूछताछ में बताया था कि 30 वर्षीय बरकत इंडियन मुजाहिदीन के लिए विस्फोटकों को इधर से उधर पहुंचाने का काम करता है।

बरकत जोधपुर में ठेकेदारी का काम करता है। पुलिस की पूछताछ में बरकत ने जावेद और इकबाल के नाम लिए। जावेद और इकबाल पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त संदिग्धों को ठहराने, खाने-पीने एवं अन्य व्यवस्था करने का जिम्मा था।

पुलिस पर लोगों ने किया पथराव

This time terrorist has been catched from Jodhpur

28 वर्षीय जावेद टाइल लगाने का काम करता है और 32 वर्षीय इकबाल ठेला लगाता है।

आतंकी नेटवर्क के अन्य संदिग्धों की जानकारी के लिए जोधपुर पुलिस ने दो महिलाओं सहित दर्जनभर लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा।

प्रताप नगर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। यहां लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक थानाधिकारी और कांस्टेबल को चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed