फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   This time new loksabha looks different

इस बार संसद में नहीं दिखेंगे बड़े चेहरे

Tue, 03 Jun 2014 08:44 AM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
This time new loksabha looks different

इस बार लोकसभा के अंदर का नजारा बदला-बदला होगा। 10 साल बाद भाजपा जहां सत्तापक्ष की सीटों पर विराजमान दिखेगी तो कांग्रेस विपक्ष में बैठी नजर आएगी। साथ ही कई पुराने दिग्गजों की शिकस्त के चलते सदन की पहली पंक्ति में नए दिग्गज दिखाई देंगे।

विज्ञापन


बुधवार से शुरू हो रहे संसद सत्र में 16वीं लोकसभा के लिए नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने के बाद उन्हें सदन में बैठने के लिए स्थायी सीट अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


सदन की पहली पंक्ति की ज्यादातर सीटों पर नए चेहरे दिखेंगे। सदन के नेता व प्रधानमंत्री की सीट पर नरेंद्र मोदी होंगे। आवश्यक संख्या बल नहीं होने पर भी विपक्ष के नेता का पद कांग्रेस को मिला तो मल्लिकार्जुन खड़गे इस पद पर नजर आएंगे। सदन की पहली पंक्ति में कुल 20 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तय होंगी सभी की सीटें

This time new loksabha looks different

इन पर सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं की निगाह रहती है। सदन में स्पीकर की दाहिनी तरफ सत्ता पक्ष और बाएं विपक्ष बैठता है। दाहिनी ओर प्रधानमंत्री मोदी के बाद क्रमश: गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश सुषमा स्वराज का बैठना तय है।

राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद लोकसभा में आने पर वित्तमंत्री के तौर पर अरुण जेटली को भी पहली पंक्ति में जगह मिलेगी। वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और डा. मुरली मनोहर जोशी भले ही मंत्रिमंडल में शामिल न हों, लेकिन भाजपा को उन्हें भी पहली पंक्ति में बैठना होगा।

शिवसेना के अनंत गीते और लोजपा के रामविलास पासवान को भी पहली पंक्ति में जगह मिल सकती है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते एचडी देवगौड़ा पहली पंक्ति में दिखेंगे।

नए चेहरों की होगी काफी तादात

This time new loksabha looks different

स्पीकर के बाएं ओर की पहली सीट डिप्टी स्पीकर व दूसरी सीट विपक्ष के नेता के लिए आरक्षित हैं। कांग्रेस को प्रमुख विपक्षी दल का दर्जा मिलने पर दूसरी सीट पर खड़गे और तीसरी सीट पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी दिखेंगी। इस ब्लॉक की सभी सीटें कांग्रेस को मिलना तय है।

इसलिए कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ सांसदों भी पहली पंक्ति में बैठने का मौका मिलेगा। मात्र पांच सीटों पर सिमटी सपा के प्रमुख मुलायम सिंह यादव को संख्या के हिसाब से पहली पंक्ति में सीट नहीं मिल पाएगी।

मगर लोकसभा स्पीकर अपने विशेषाधिकार के तहत पहली पंक्ति में उन्हें सीट दे सकते हैं। पिछली बार कांग्रेस ने मात्र चार सीटों पर सिमटे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पहली पंक्ति में सीट दी थी। अन्नाद्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और बीजू जनतादल के संसदीय दल के नेताओं को भी पहली पंक्ति में सीट मिलेगी।

ये दिग्गज नजर नहीं आएंगे

This time new loksabha looks different

15वीं लोकसभा में पहली पंक्ति में बैठने वाले शरद यादव, बासुदेव आचार्य, लालू प्रसाद यादव, शरद पवार, टीआर बालू से लेकर बसपा के दारा सिंह चौहान सदन में नजर नहीं आएंगे।

साथ ही पी. चिदंबरम, डा. रघुवंश प्रसाद सिंह, फारूक अब्दुल्ला, सुशील कुमार शिंदे, यशवंत सिन्हा, जसवंत सिंह, कल्याण सिंह जैसे नेता भी सदन में नहीं होंगे।

सदन में ऐसे आवंटित की जाती है सीट

This time new loksabha looks different

लोकसभा के दो मनोनीत व 543 चुने सदस्यों वाले सदन के छह ब्लॉकों में 550 सीटें हैं। स्पीकर की दाहिनी तरफ सत्ता पक्ष व बांयी तरफ विपक्ष बैठता है। दाहिनी तरफ पहली सीट प्रधानमंत्री व बांयी तरफ की पहली सीट उपाध्यक्ष व दूसरी सीट विपक्ष के नेता के लिए तय हैं।

लोकसभा सचिवालय बाकी सीटों को पार्टियों को उनके सदस्यों की संख्या के हिसाब से बांटता है। फिर पार्टियां तय करती हैं कि किस सांसद को कहां बैठाना है। मौजूदा मानदंडों के तहत लोकसभा में पांच से ज्यादा सांसदों वाली पार्टियों को ही मान्यता मिलती है।

इसी के तहत उन्हें सदन में बैठने को सीटें तथा संसद भवन परिसर में कार्यालय के लिए कमरा अलॉट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed