फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   This Tea Seller Has Travelled To 17 Countries

17 देशों की यात्राएं कर चुका है ये चाय बेचने वाला

Tue, 24 Mar 2015 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Mar 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
This Tea Seller Has Travelled To 17 Countries

वडनगर के स्टेशन पर चाय बेचने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का 'मोदी-सफर' तो सबने सुना होगा, लेकिन हम आपको एक ऐसे चाय वाले की कहानी बताने जा रहे हैं जो सिर्फ अपनी चाय की कमाई से ही 17 देशों की यात्राएं कर चुका है।

विज्ञापन


65 वर्षीय विजयन यूं तो कोच्चि में चाय की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं, लेकिन केरल के एक छोटे से शहर में रहने के बावजूद भी उन्होंने अपनी महात्वाकांक्षांओं को नहीं मरने दिया। शायद यही वजह है कि वो अब तक अपनी पत्नी मोहना के साथ इजिप्ट, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों में घूम चुके हैं।
विज्ञापन


जब विजयन केरल में अपने पिता के साथ मंदिरों में घूमा करते थे, उन्हें तब से ही घूमने का चस्का लग चुका था, लेकिन पिता की असमय मौत ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 1988 में घूमने का शौक फिर चढ़ा परवान

This Tea Seller Has Travelled To 17 Countries

साल 1988 में विजयन का घूमने का शौक फिर परवान चढ़ा और इस बार उन्हें हिमालय की तीर्थयात्रा के दौरान एक बावर्ची का साथ मिला। आपको जानकर हैरत होगी कि उनकी आमदनी का एक मात्र जरिया उनकी चाय की दुकान ही है।

विजयन ने अपने यात्रा के शौक को पूरा करने के लिए बैंक से लोन लिया। इस लोन के जरिए विजयन ने अपनी पत्नी के साथ देश दुनिया की अपनी पसंदीदा जगहों की सैर की। सैर सपाटे से घूमने के बाद इस दंपति ने अगले तीन सालों में अपने कर्ज को चुकाया।

विजयन ने अपनी चाय की कमाई से प्रतिदिन 300 रुपए बचाकर टिकट खरीदे और उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान सिर्फ 10 डॉलर ही स्मृति चिन्ह खरीदने में खर्च किए।

यह है विजयन की फिलॉसिफी: "तुम्हारे सामने काफी सारी रुकावटें आएंगी, लेकिन तुम मेहनत से उन बाधांओं को पार कर लोगे। अगर आप वाकई में अपने लक्ष्य का पीछा करते हो तो तुम्हें कोई नहीं रोक सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed