फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   this library has 328 years old english translated kuran

कुरान का 328 वर्ष पुराना अंग्रेजी अनुवाद मौजूद है लाइब्रेरी में

Sat, 08 Aug 2015 10:19 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
this library has 328 years old english translated kuran

एएमयू का इस्लामिक स्टडी विभाग भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के मुस्लिम युवाओं के बीच लोकप्रिय है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस्लामिक अध्ययन के लिए इस विभाग में भारत के अतिरिक्त बंगलादेश, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, मारीशस, जार्डन, यमन आदि देशों से छात्र आते हैं।

विज्ञापन


वर्तमान समय में विभाग में करीब 25 विदेशी छात्र-छात्रा अध्ययन कर रहे हैं। इसका पुस्तकालय वैश्विक पहचान रखता है। इसमें 80 हजार पुस्तकें हैं। कुरान का प्राचीन अंग्रेजी अनुवाद यहां मौजूद है।
विज्ञापन


जार्ज सेल (अंग्रेज) ने 1687-88 में इसका अनुवाद अरबी से अंग्रेजी में किया था। यहां महाभारत का परशियन अनुवाद भी मौजूद है। एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की पूरी सीरीज के अतिरिक्त अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, परशियन, तुर्की, फ्रेंच, जर्मन आदि भाषाओं के जनरल के अध्ययन के लिए यहां देश-विदेश से स्कालर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं विभागाध्यक्ष

this library has 328 years old english translated kuran

किसी जमाने में उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद का विभाग एएमयू के इस्लामिक स्टडी विभाग को टक्कर देता था। लेकिन आज उसके हालात बहुत अच्छे नहीं हैं।

जामिया मिल्लिया, जामिया हमदर्द, शांति निकेतन, श्रीनगर एवं अवंतिपुरा यूनिवर्सिटी तथा कालीकट यूनिवर्सिटी में भी इस्लामिक स्टडी विभाग है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में अरब कल्चर के नाम से इस्लामिक अध्ययन के लिए विभाग है। लेकिन दुनिया के छात्रों के बीच एएमयू सर्वाधिक लोकप्रिय है।

- प्रो. सैयद एहसान, विभागाध्यक्ष इस्लामिक स्टडी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed