फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   this is the new danger for you after maggi

मैगी के बाद अब सामने आया सेहत के लिए नया खतरा

Sat, 23 May 2015 12:05 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
this is the new danger for you after maggi

लोगों के खान-पान में सेलिब्रिटी बन चुकी मैगी के बारे में खतरनाक खुलासे के बाद एक और चौंकाने वाली हकीकत ने सेहत के प्रति लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब खाने के तेल में भी मिलावट का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


खाना बनाने वाले तेल में मुनाफाखोर आर्जीमोन मिला देते हैं। सरसों में मिलाकर साथ में पेराई करके तेल निकालते हैं। इसमें आसानी से मिलावट का पता भी नहीं चलता। जबकि मुनाफा खोरों की यह कोशिश धीरे-धीरे सेहत से बड़ा खिलवाड़ कर जाती है।
विज्ञापन


सरसों के बीच चिकने और आर्जीमोन की सतह खुरदरी तथा इसके बीज काले रंग के होते हैं। सरसों में इसके मिलावट की आसानी से पहचान की जा सकती है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के डिप्टी पवन कामरा का भी मानना है कि मिलावट खोर सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बारे में शिकायत मिलते ही हम तत्काल नमूना एकत्र करके कार्रवाई शुरु कर देते हैं। मिलावट करना अपराध है। अदालत में मामले की सुनवाई के बाद मिलावट साबित होने पर आर्थिक जुर्माने के साथ दोषी को सजा भी मिलती है।

ऐसे करें मिलावट की पहचान

this is the new danger for you after maggi

तेल में मिलावट को परखने के लिए शीशे के गिलास के गिलास या परखनली में थोड़ा सा तेल लेकर इसमें सांद्र नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंद डालकर खूब हिलाएं। थोड़ी देर बाद यदि सतह पर लाल-भूरे रंग की परत दिखे तो समझ लीजिए तेल मिलावटी है।

आर्जीमोन से एपिडेमिक ड्राप्सी होने का खतरा रहता है। पाचन तंत्र को प्रभावित करती है और अनियंत्रित ज्वर के आप शिकार हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप एगमार्क, हॉलमार्क का तेल इस्तेमाल करें।

इसमें मिलावट की जानकारी मिलते ही कंपनी के विरुद्ध तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 के अनुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट दंडनीय अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed