फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   thirteen arrested in sex racket.

यूपी: आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

Thu, 25 Sep 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Sep 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
thirteen arrested in sex racket.

यूपी के रामपुर में सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने स्टार चौराहा स्थित होटल लार्ड्स पर छापा मारकर छह युवतियों और छह युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की संबंध धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि स्टार चौराहे पर स्थित होटल लार्ड्स में काफी संख्या में युवक और युवतियां आईं हैं। इसके बाद पुलिस होटल पर छापा मार दिया। होटल के कमरों से छह युवक और छह युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। इसी दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी को सिविल लाइंस कोतवाली लाया गया। होटल से पकड़ी गई लड़कियों को महिला थाना भेज दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल के मैनेजर वीर सिंह के अलावा धर्मपाल, गुलवेज, जमीर, शारिब, वसीम, जुनैद खां और छह युवतियां शामिल हैं। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होटल से गिरफ्तार किए गए युवक और युवतियों की संख्या अधिक है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने होटल से 18 युवक और 12 युवतियों पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह युवतियों में दो छात्राएं
पुलिस द्वारा लार्ड्स होटल से गिरफ्तार की गई युवतियों में दो छात्राएं शामिल हैं। जो घर से स्कूल ड्रेस पहनकर निकलीं थीं और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ली गईं। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार की गई युवतियों को महिला थाने भेज दिया था। जानकारी मिलने के बाद कई युवतियों के परिजन महिला थाने भी पहुंच गए थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि दोनों छात्राएं वाकई किसी स्कूल में पढ़ती हैं या फिर वो स्कूल ड्रेस पहनकर आती थीं।

कई सालों से चल रहा था धंधा
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आसपास के लोगों का कहना है कि यहां तो यह काम काफी समय पहले से चल रहा था। पुलिस को अब इसकी याद आई। जानकारों का कहना है कि शहर के कई होटलों में इस तरह का काम होता है, लेकिन पुलिस आंख बंद किए हुए है। इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने लगभग डेढ़ साल पहले सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक होटल पर छापा मारकर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। उस वक्त भी गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या पुलिस ने बाद में कम करके दिखाई दी।

घर के अंदर अय्याशी का अड्डा, तीन जोड़े दबोचे

thirteen arrested in sex racket.

अलीगढ़ महानगर के सेंटर प्वाइंट से सटे लेखराज नगर इलाके के एक मकान को गृहस्वामी ने लव प्वाइंट बना रखा था। बुधवार को यह खुलासा इलाके के लोगों की सूचना पर भाजपाइयों व पुलिस के पहुंचने पर हुआ। यहां से तीन प्रेमी जोड़े पकड़े गए, जिनमें तीनों युवतियां एक डिग्री कॉलेज की छात्राएं थीं, जो ड्रेस में थीं। इस दौरान पुलिस ने गृहस्वामी दंपति को भी दबोच लिया। खबर पर थाने पहुंची मेयर शकुंतला भारती ने गृहस्वामी को जमकर खरीखोटी सुनाईं।

यहां लेखराज नगर निवासी सुभाष गोयल के मकान में लंबे समय से यह धंधा चल रहा था। वह 500 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किसी को भी सिर्फ गलत काम के लिए कमरा किराये पर देते थे। हालांकि खबर हल्का चौकी इंचार्ज को भी थी, मगर वह पता नहीं क्यों इस ओर से मुंह मोड़े बैठे थे। बुधवार सुबह 11 बजे इलाके के व्यक्ति ने पुलिस व कुछ युवा भाजपाइयों को खबर दे दी। सूचना पर छापेमारी में तीन अलग-अलग कमरों में तीन जोड़े पकड़े गए।

पुलिस तीनों जोड़ों व गृहस्वामी दंपति को थाने ले आईं। जहां मेयर भी पहुंचीं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार पकड़ी गईं छात्राएं महानगर के एक डिग्री कॉलेज से स्नातक कर रही हैं। तीनों ड्रेस में थीं। तीनों को परिजनों के आने पर डांट-फटकारकर छोड़ दिया गया। सुभाष गोयल की पत्नी को भी मुचलके पर छोड़ दिया गया, जबकि पकड़े गए युवकों लकी व राजकुमार निवासीगण काजिमाबाद, विवेक निवासी अतरौली को जेल भेजा जा रहा है। वहीं सुभाष को भी नशीले पदार्थ सहित जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed