फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Voter Turnouts: 61% in Jammu Kashmir and 58% in Jharkhand

झारखंड में 61 और जम्मू-कश्मीर में 58 फीसदी मतदान

Wed, 10 Dec 2014 01:44 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
Voter Turnouts: 61% in Jammu Kashmir and 58% in Jharkhand

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग हुई। इसमें मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। झारखंड में 17 सीटों पर वोटिंग में 60.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


झारखंड में कुल पांच चरणों में विस चुनाव हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा।

सिली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 74.77 फीसदी मतदान हुआ जबकि रांची में केवल 44.44 प्रतिशत ही मत डाले गए।

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक कोडरमा (64.80), बरकाथा (65.10) बरही (65.27) बरकागांव (60.25), मांडू (60.07), हजारीबाग (58.50) ऐसी कुछ सीटें रहीं जहां अच्छे प्रतिशत में मतदान हुए।
विज्ञापन


इससे पहले 25 नवंबर और दो दिसंबर को हुए मतदान में मतदान का प्रतिशत क्रमश: 61.92 और 64.68 प्रतिशत रहा था। झारखंड के राज्यपाल सईद अहमद और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मतदान अधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में भी लगी वोटों की झड़ी

Voter Turnouts: 61% in Jammu Kashmir and 58% in Jharkhand

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान में मंगलवार को मतदाताओं ने अपने जोश और जिद से आतंकियों व अलगाववादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पहले दो चरणों की तरह इस बार भी जमकर वोट बरसे। इस दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि गुलमर्ग के एक मतदान केंद्र पर पेट्रोल बम फेंका गया जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।

तीसरे दौर की 16 सीटों पर औसतन 58 फीसदी वोट पड़े जो इन सीटों पर 2008 में हुए मतदान के मुकाबले करीब आठ फीसदी ज्यादा है। इनमें से 11 सीटों पर तो मतदान ने पिछले कई चुनावों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

सबसे ज्यादा 82.14 प्रतिशत मतदान चरारे शरीफ में और सबसे कम 30 प्रतिशत मतदान सोपोर में हुआ। खास बात यह है कि हुर्रियत के गढ़ सोपोर में पिछले चुनाव के मुकाबले डेढ़ गुने से भी अधिक मतदान हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चुनाव क्षेत्र वीरवाह में 74.14 फीसदी वोट पड़े। यह आंकड़ा 2008 की तुलना में 18 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed