फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   third front confrence in new delhi

लगातार दूसरे दिन नीतीश ने उड़ाया मोदी का मजाक

Wed, 30 Oct 2013 04:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Oct 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
third front confrence in new delhi

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर लगातार दूसरे दिन तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित 17 पार्टियों की सांप्रदायिकता विरोधी रैली में उन्होंने कहा कि बहुत से लोग लाल किले पर झंडा फहराना चाह रहे हैं, उनके मंच पर ही लाल किला बन रहा है।

उन्होंने कहा कि लाल किले पर कौन बैठेगा, ये हम तय करेंगे। लाल किले के जरिए नीतीश ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर निशाना बनाने की कोशिश की है।

गौरतलब है कि मोदी की पिछली कई रैलियों में लाल किले जैसा मंच बनाया जा रहा है।

सांप्रदायिकता के खिलाफ खोला मोर्चा

रैली में नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी सांप्रदायिकता से देश को बचाने के लिए साथ आए हैं। हम जुआ नहीं खेल रहे हैं जोखिम उठा रहे हैं। जो परिणाम होगा देखेंगे। हम अपने सिद्घांतों पर अड़े हैं।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि आज के सांप्रदायिकता विरोधी सम्मेलन में सभी 17 क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों ने कसम खाई है कि देश में सांप्रदायिकता का माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए हमारी जान ही क्यों न चली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश ने कहा कि जिस प्रकार से देश का वातावरण बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, बिना मौसम धार्मिक जूलूस निकाले जा रहे हैं। जिस प्रकार के जुलूस निकाले जा रहे हैं और जो झाकियां निकाली जा रही है, वे उत्तेजना पैदा करने वाली हैं। देश को सांप्रदायिकता से खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed