फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Firing in Paris; Third case in 3 days

पेरिस में फायरिंग, आतंकियों ने एक को बंधक बनाया

Fri, 09 Jan 2015 04:08 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
Firing in Paris; Third case in 3 days

पेरिस में एक बार फिर से फायरिंग की खबर आ रही है। इसके साथ ही फ्रांस में फायरिंग की पिछले तीन दिनों में तीसरी घटना है।

विज्ञापन


ताजा मामला उत्तर-पूर्वी इलाके का है। जहां खबर आ रही कि ताजा फायरिंग एक कार के पीछा करने के दौरान की गई है। कहा जा रहा है हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक भी बनाया है।

माना जा रहा है कि ये सारी घटनाएं पेरिस में फायरिंग करने वाले हमलावरों की ओर से की गई है। बता दें कि मंगलवार को पेरिस में एक मैगजीन के दफ्तर में तीन आतंकियों ने खूनी खेल खेला था। उन्होंने शार्ली एब्डो मैगजीन के ऑफिस में घुस कर 10 पत्रकारों समेत 12 लोगों की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

फायरिंग करने वाले आरोपियों पर शक

Firing in Paris; Third case in 3 days

हालांकि इस फायरिंग में शामिल एक संदिग्ध ने आत्म समर्पण कर दिया था। लेकिन हमले में शामिल दो और आतंकी फरार थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को भी पेरिस में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

बृहस्पतिवार को हुई फायरिंग को लेकर फ्रांसीसी मीडिया की खबर के मुताबिक शार्ली एब्डो पर हमले के जिम्मेदार दो संदिग्धों ने ही उत्तरी फ्रांस में एक सर्विस स्टेशन को लूटने के दौरान फायरिंग की थी। उन्होंने वहां से भोजन और पेट्रोल चुराने की कोशिश की थी।

माना जा रहा है कि लगातार फायरिंग की वारदात में उन्हीं आतंकियों का हाथ हो सकता है। फिलहाल ताजा फायरिंग के मामले के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

हमलावरों ने एक को बंधक बनाया

Firing in Paris; Third case in 3 days

संदिग्ध अभियुक्तों का पीछा करने के दौरान पेरिस के उत्तरी इलाक़े में गोलीबारी हुई है और एक व्यक्ति के बंधक बनाए जाने की ख़बर है। पुलिस ने किसी की मौत से इनकार किया है।

फ़्रांसीसी मीडिया का कहना है कि दमख्तों गोएल के एक गोदाम में एक व्यक्ति को बंधक बनाया गया है। पुलिस उन हथियारबंद अभियुक्तों की तलाश कर रही है, जिन्होंने बुधवार को पत्रिका शार्ली एब्डो के दफ़्तर पर हमला कर 12 लोगों की हत्या कर दी थी।

राजधानी पेरिस से 35 किलोमीटर दूर दमख्तों गोएल इलाक़े में हुई इस गोलीबारी के दौरान कई लोग ज़ख़्मी हो गए हैं। पुलिस के अनुसार गोली तब चली जब वो शार्ली एब्डो में हुए हमले के कथित हमलावरों की तलाश में एक कार का पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed